Swaroop Sampat: फिल्मी दुनिया में कई ऐसे सितारे हैं, जो अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। कुछ लोग अपनी लाइफ में सेटल होने के बाद भी इंडस्ट्री से जुड़े रहते हैं, लेकिन कुछ किनारा कर लेते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने महज 17 साल की उम्र में डेब्यू किया और मिस इंडिया का ताज भी जीता। इसके बाद उन्होंने एक सुपरस्टार से शादी और फिर फिल्मी दुनिया से किनारा कर लिया। अब आप सोच रहे होंगे कि ये हसीना कौन हैं? तो आइए जानते हैं…
मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि अपनी फिल्मों और टीवी शो के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस स्वरूप संपत हैं। स्वरूप संपत को इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक माना जाता है। साल 1979 में स्वरूप संपत ने मिस इंडिया यूनिवर्स पेजेंट का ताज अपने नाम किया और उसी साल उन्होंने ग्लोबल मिस यूनिवर्स पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि वो जीत नहीं पाईं, लेकिन इसके बाद एक्टिंग में उनके लिए दरवाजे खुल गए।
‘नरम-गरम’ से की शुरुआत
इसके बाद साल 1981 में उन्होंने फिल्म ‘नरम-गरम’ से अपने अभिनय की शुरुआत की और धीरे-धीरे फिल्मों में नजर आने लगी। उन्होंने ‘नाखुदा’, ‘सवाल’, ‘हिम्मतवाला’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद साल 1984 में वो एक टीवी शो में नजर आईं, जिसका नाम ‘ये जो है जिंदगी’ है। इस शो से उन्हें बेहद पॉपुलैरिटी मिली, लेकिन इसके बाद उन्होंने पढ़ाई का फैसला किया और 2009 में वो यूनिवर्सिटी ऑफ वॉर्सेस्टर से पीएचडी करने चली गईं।
टीवी सीरियल में भी किया काम
भले ही उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली है, लेकिन उन्होंने पूरी तरह से इसको अभी भी नहीं छोड़ा है। जी हां, बीते कुछ सालों पहले उन्हें ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘द व्हाइट टाइगर’ जैसी बड़ी फिल्मों में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने ‘की एंड का’ में भी अहम भूमिका निभाई थी। साल 2022 में वो ‘जिंदगी इन शॉर्ट’ नाम के एक टीवी सीरियल में भी नजर आईं। बता दें कि स्वरूप संपत बॉलीवुड सुपरस्टार परेश रावल की पत्नी हैं। उनको लेकर कहा जाता है कि उन्हें पहली नजर में ही उनसे प्यार हो गया था। उनकी शादी 1987 में हुई थी और उनके दो बेटे हैं।
यह भी पढ़ें- Pushpa 3 में नहीं होंगे Fahadh Faasil! आखिर क्यों एक्टर ने फिल्म के तीसरे पार्ट से किया किनारा?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
10 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
12 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
13 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
14 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
15 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines