Swara Bhasker, Kangana Ranaut: बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कहे जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत और बी-टाउन की फेमस एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर अपने विचार साझा करती रहती हैं। दोनों ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में भी रहती हैं। साथ ही दोनों एक-दूसरे पर भी बयानबाजी करने से नहीं चूकती हैं। जी हां, हाल ही में ऐसा कुछ हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
स्वरा और कंगना में क्या अंतर?
दरअसल, स्वरा और कंगना अक्सर ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के अपोजिट बयान देती नजर आती हैं। दोनों ने एक साथ काम भी किया है। अब स्वरा ने बताया है कि उनमें और कंगना में क्या अंतर है। हाल ही में एक इंटरव्यू में स्वरा से उनकी को-स्टार के बारे में कहा गया, तो स्वरा ने कहा कि वो और कंगना दोनों बेहद अलग हैं और दोनों में कुछ भी एक जैसा नहीं हैं।
हम दोनों में एक बड़ा अतंर है- स्वरा
इस इंटरव्यू में स्वरा ने कहा कि मैं बस बताना चाहती हूं बहुत से लोग कहते हैं कि ‘मैं और कंगना…’, हम दोनों में एक बड़ा अंतर है। स्वरा ने आगे कहा कि कंगना जब भी कुछ कहती हैं वो सत्ता के फेवर में होता है, लेकिन मैं हमेशा सत्ता से सवाल करने के लिए अपनी आवाज उठाती हूं। इतना ही नहीं जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या उन्हें किसी पार्टी से ऑफर भी आया है।
किस पार्टी से मिला स्वरा को ऑफर?
इस सवाल पर स्वरा ने कहा कि हां, अगर आप खबरें पढ़ेंगे तो आपको कई पार्टियों से आए हैं, लेकिन असल में ऐसा नहीं है और मुझे किसी पार्टी से ऑफर नहीं मिला है। अभिनेत्री ने आगे कहा कि बतौर नेता राहुल गांधी बेहद अच्छे हैं और वो देश से जुड़े मुद्दों पर बात करते हैं। बताते चलें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब कंगना और स्वरा के बीच जुबानी जंग देखने को मिली हैं, दोनों कलाकारों के बीच अक्सर इस तरह की तनातनी चलती रहती हैं।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी Youtuber Ducky Bhai कौन? पत्नी के अश्लील वीडियो को जिसने बताया डीपफेक
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
12 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
13 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
15 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
15 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
16 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
17 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
18 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines