Swara Bhasker Vidai: विदाई के दौरान इमोशनल हुईं स्वरा भास्कर, वीडियो में आंसू पोंछते आईं नजर
Edited By Nancy Tomar

Swara Bhasker Vidai
Edited By Nancy Tomar

Swara Bhasker Vidai
Swara Bhasker Vidai: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सोशल एक्टिविस्ट फहाद अहमद से कोर्ट मैरिज की थी, जिससे हर कोई हैरान था। अब कपल ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ दिल्ली में ट्रेडिशन वेडिंग की हैं।
कपल की शादी के फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इसके पहले कपल के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन जैसे हल्दी, मेहंदी और संगीत की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी। इस बीच अब स्वरा भास्कर की विदाई का एक वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शादी के बाद स्वरा भास्कर अपने घर को छोड़ने के दौरान बेहद इमोशनल हो गईं हैं। इस वीडियो को स्वरा भास्कर की दोस्त ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें साख देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस पति फहद अहमद के बगल में खड़ी हैं।
अपनी विदाई के दौरान स्वरा भास्कर पिंक कलर का लहंगा और गोल्डन जूलरी पहनी है। इसके साथ ही वो रोती हुई भी नजर आ रही हैं। साथ ही इस वीडियो में स्वरा भास्कर के भाई ईशान भास्कर और मां इरा भास्कर भी उनके साथ दिख रहे हैं।
https://twitter.com/sinjini_m/status/1637014722137706497?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1637014722137706497%7Ctwgr%5Edcc994e4020a338ba09482a02b8c7d87acbac513%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fswara-bhasker-cries-during-her-vidai-after-marrying-with-fahad-ahmad-actress-father-react-on-video-2362078
बता दें कि स्वरा के इस वीडियो को शेयर करते हुए उनकी दोस्त ने लिखा कि- स्वरा भास्कर की विदाई का वक्त हम सभी के लिए भावात्मक और अभिभूत करने वाला पल था। कैप्शन में स्वरा की दोस्त ने ये भी बताया कि स्वरा की विदाई के वक्त उनके पिता सी उदय भास्कर वीडियो के फ्रेम से खुद को दूर कर लिया था।
और पढ़िए –सलमान खान फिर बने सिंगर, ‘किसी का भाई किसी की जान’ के लिए गाना किया रिकॉर्ड, टीजर देख फैंस झूमे
Thanks for sharing this poignant 'moment' @sinjini_m…as the #SwaraBhaskerWedding reached closure /Yes…the 'gruff' Commodore had good reason to stay out of frame… this is indeed an emotionally charged moment even for a 'khadus' dad… the 'bidai' of our dear @ReallySwara https://t.co/meQ9xbgRin
— C Uday Bhaskar (@theUdayB) March 18, 2023
इतना ही नहीं बल्कि इस ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए स्वरा के पिता सी उदय भास्कर ने लिखा है कि ‘इस मार्मिक पल को शेयर करने के लिए आपका शुक्रिया, स्वरा की शादी हो गई है। हां, क्रूर कमोडोर के पास फ्रेम से बाहर रहने का अच्छा कारण था, वास्तव में एक खड़ूस पिता के लिए ये भावनात्मक पल रहा, हमारी प्रिय स्वरा की विदाई’.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: