Swara Bhaskar: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक बार फिर एक्ट्रेस ने ऐसा बयान दिया है जिस पर विवाद हो गया. हाल ही में स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी ‘पद्मावत’ फिल्म के जौहर सीन पर आपत्ति जताई है. वहीं इसके साथ ही संजय लीला भंसाली ने जौहर सीन को लेकर एक भड़काऊ बयान भी दिया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर खूब खरी-खोटी सुनाई जा रही है. वहीं स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली को एक ओपन लेटर भी लिखा है. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा.
स्वरा भास्कर ने जौहर सीन को बताया गलत
संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ फिल्म में इतिहास के जौहर सीन को दिखाया गया था. दरअसल चित्तौड़ की रानी पद्मिनी ने अपने मान-सम्मान पर आंच आए बिना 800 महिलाओं के साथ किले में जौहर कर लिया था, ताकि दुश्मन उन्हें नुकसान ना पहुंचा पाए. इस घटना को फिल्म ‘पद्मावत’ में भी दिखाया गया. वहीं अब स्वरा भास्कर ने इस घटना को याद करते हुए दिल्ली के एक कार्यक्रम में विवादित बयान दे दिया. एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म में ये सीन देखा था तो उन्होंने कैसे रिएक्ट किया था.
यह भी पढ़ें: Emraan Hashmi की 7 एपिसोड वाली वो सीरीज, जो 8 महीने बाद भी कर रही ट्रेंड, आपने देखी?
क्या बोलीं स्वरा भास्कर?
स्वरा ने कहा, ‘जब मैं इस फिल्म में इस सीन को देख रही थी तो मैंने सोचा अगर मैं रेप सर्वाइवर होती तो ये फिल्म क्या कहना चाह रही है. मुझे ये डरपोक हरकत महसूस हुई. खुद की इज्जत बचाने के लिए सुसाइड कर लिया? इससे आप लोगों को क्या दिखाना चाह रहे हैं. रेप पहले से ही एक गंभीर मुद्दा रहा है और उसके बाद ऐसा कुछ दिखाना जो मैसेज देती है कि अगर आपके साथ गलत होता है तो सुसाइड कर लेना चाहिए? ये सीन काफी गलत था.’
यह भी पढ़ें: Crime Patrol के लिए अजय देवगन ने वसूली मोटी रकम, मेकर्स की जेब से निकले इतने करोड़
संजय लीला भंसाली को लिखा था खत
स्वरा ने ये भी कहा कि जब मैंने ये फिल्म देखी थी तो मैंने उसी समय संजय लीला भंसाली को खत भी लिखा था. एक्ट्रेस ने बताया कि मैं फिल्म देखने के 5 दिन तक सोचती रही. उसके बाद मुझसे रुका नहीं गया और मैंने संजय लीला भंसाली को खत लिखते हुए बताया कि महिलाओं को गलत ढंग से दिखाया गया है. हालांकि उस दौरान भी मुझे ट्रोल किया गया था, क्योंकि लोगों ने मेरी भावनाओं का गलत अर्थ निकाल लिया था.
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
7 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
11 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
13 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
13 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
15 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines