Swara Bhaskar Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई हैं. हाल ही में ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर विवादित बयान देकर एक्ट्रेस मुश्किलों में घिर गई हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जहां एक तरफ ट्रोल किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज हो गई है. एक्ट्रेस पर आपत्तिजनक कमेंट करने का आरोप लगा है. हालांकि सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अपने विवादित बयान की सफाई दे चुकी हैं और वीडियो शेयर कर बता चुकी हैं कि उनके बयान का गलत ढंग से अनुवाद किया गया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
स्वरा भास्कर पर दर्ज हुई शिकायत
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर विवादित बयान देते ही स्वरा भास्कर सुर्खियों में आ गई थीं. सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करने के बाद स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि उनके बयान को गलत ढंग से लिया गया है. वहीं अब एक्ट्रेस के खिलाफ बिहार के भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण सिंह कुल्लू ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज करा दी है. शिकायतकर्ता ने एक्ट्रेस पर आरोप लगाए हैं कि उनके विवादित बयान से महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है.
यह भी पढ़ें: ‘मेरी बात का गलत अनुवाद हुआ’, जौहर सीन पर बयान देकर फंसीं स्वरा भास्कर; ट्रोलिंग के बाद दी सफाई
शिकायर्ता ने लगाया ये आरोप
शिकायकर्ता ने आगे कहा कि एक्ट्रेस ने क्षत्रिय महिलाओं के ऊपर गलत टिप्पणी की है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि एक्ट्रेस के बयान से राजपूत महिलाओं और उनकी परंपराओं का भी अपमान हुआ है. एक्ट्रेस को सभी से पब्लिकली माफी मांगनी चाहिए. हालांकि बता दें स्वरा भास्कर पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर चुकी हैं और उस वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का बिल्कुल भी नहीं था.
यह भी पढ़ें: स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली को क्यों लिखा था खत? ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर एक्ट्रेस का भड़काऊ बयान वायरल
स्वरा भास्कर ने वीडियो किया था शेयर
स्वरा भास्कर ने अपनी वीडियो में ये भी कहा कि मैंने जौहर करने वालीं रानी पद्मावती और बाकी महिलाओं को कायर नहीं कहा है. मेरे बयान को गलत तरीके से अनुवाद किया गया है. एक्ट्रेस ने सफाई देते हुए ये भी कहा कि मैंने कहा था कि फिल्म में जौहर सीन देखने के बाद रेप पीड़ितों को कायर महसूस हुआ होगा, क्योंकि फिल्म में दिखाया गया है कि शारीरिक पवित्रता खोने से बेहतर है कि अपनी जान ले लो. मुझे ये थोड़ा गलत लगा. जिसके बाद मैंने संजय लीला भंसाली को भी खत लिखा था. वहीं स्वरा के फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
40 mins ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
2 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
3 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
4 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
5 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
5 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
6 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
6 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
22 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines