एक्स पति ऋतिक रोशन के साथ बच्चों की परवरिश पर बोलीं सुजैन खान, जानें इंटीरियर डिजाइनर ने क्या कहा?

सुजैन खान ने कहा कि उनके दोनों बेटे बहुत क्रिएटिव हैं। उन्होंने बताया कि ऋदान ने सिर्फ पांच साल की उम्र में आर्ट करना शुरू कर दिया था और रेहान को म्यूजिक में काफी दिलचस्पी है।

एक्स पति ऋतिक रोशन के साथ बच्चों की परवरिश पर बोलीं सुजैन खान, जानें इंटीरियर डिजाइनर ने क्या कहा?

Photo Credit- Instagram

अभिनेता ऋतिक रोशन और इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान की शादी 14 साल चली और फिर साल 2014 में दोनों अलग हो गए, लेकिन तलाक के बाद भी दोनों ने अच्छे रिश्ते बनाए रखे। अब सुजैन ने बताया है कि उन्होंने और ऋतिक ने अपने बच्चों की परवरिश को सबसे ज्यादा अहमियत दी।

विज्ञापन

सुजैन ने ऋतिक के साथ बच्चों की परवरिश को लेकर क्या कहा?

ETNow.in रियलिटी कॉन्क्लेव एंड अवॉर्ड्स 2025 के एक कार्यक्रम में सुजैन ने अपनी जिंदगी और अपने बेटों की परवरिश को लेकर बात की। उन्होंने कहा, “मेरे दोनों बेटे बहुत क्रिएटिव हैं। उन्हें कला में काफी दिलचस्पी है। हमारे परिवार और खासकर ऋतिक का साथ होना हमारे लिए बहुत मायने रखता है। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि सबका इतना साथ है।”

विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि उनके छोटे बेटे ऋदान को बचपन से ही आर्ट में रुचि है। वो पाँच साल की उम्र से ही बहुत अच्छा आर्ट बना लेता था। उनका बड़ा बेटा रेहान संगीत में रुचि रखता है और अभी बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक में पढ़ाई कर रहा है। सुजैन ने कहा कि भारतीयों में कला, संस्कृति और विरासत की जो समझ होती है, वही हम अपने बच्चों को भी सिखाते हैं, चाहे हमारे पति-पत्नी के रिश्ते कैसे भी हों।

ऋतिक और सुजैन का रिश्ता

ऋतिक और सुजैन ने साल 2000 में शादी की थी। उससे पहले चार साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था। उनके दो बेटे हैं- रिहान और ऋदान। तलाक के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे की जिंदगी में सकारात्मक रूप से शामिल हैं। अब सुजैन अभिनेता अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं और ऋतिक सबा आजाद के साथ रिश्ते में हैं। चारों को कई बार एक साथ पार्टी करते और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए देखा गया है। उन्होंने साथ में दुबई में नया साल भी मनाया था।

विज्ञापन

ऋतिक के पिता और मशहूर फिल्ममेकर राकेश रोशन ने युवा के एक इंटरव्यू में उनके तलाक पर बात की। उन्होंने कहा, “जो भी हुआ, वो पति-पत्नी के बीच का मामला था। मेरे लिए आज भी सुजैन हमारे परिवार का हिस्सा हैं। वे एक-दूसरे से प्यार करते थे, फिर कोई गलतफहमी हुई, लेकिन वो उनका निजी मामला है। जब सुजैन हमारे घर आई थी, तब भी वो परिवार थी और आज भी है।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ