Anirudh Ravichander ने काव्या मारन से शादी की अफवाहों पर दिया रिएक्शन, जानें म्यूजिक कम्पोजर ने क्या कहा?

म्यूजिक कम्पोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर काव्या मारन से शादी की अफवाहों पर रिएक्शन दिया है। Reddit पर यह अफवाह फैली थी।

Anirudh Ravichander ने काव्या मारन से शादी की अफवाहों पर दिया रिएक्शन, जानें म्यूजिक कम्पोजर ने क्या कहा?

Photo Credit- Instagram

म्यूजिक कम्पोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर काव्या मारन से शादी की खबरों पर जवाब दिया है। बीते दिन Reddit पर यह चर्चा तेजी से फैल गई कि अनिरुद्ध और काव्या एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्दी ही शादी करने वाले हैं। इसके बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स भी आ गईं।आइए जानते हैं अनिरुद्ध ने क्या कहा?

विज्ञापन

अनिरुद्ध ने क्या कहा?

शनिवार को Reddit पर एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें कहा गया था कि अनिरुद्ध और काव्या पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं और अब शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। इस अफवाह पर अनिरुद्ध ने शनिवार शाम को X पर एक पोस्ट डालकर लिखा, “शादी आह? lol.. Chill out guys, pls stop spreading rumours.” हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वे काव्या को डेट कर रहे हैं या नहीं। कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने अनिरुद्ध और काव्या को एक साथ डिनर डेट पर देखा है।

विज्ञापन

Reddit यूजर्स ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि अनिरुद्ध और काव्या पिछले एक साल से साथ हैं और उनकी शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उस पोस्ट में यह भी लिखा गया था कि सुपरस्टार रजनीकांत ने खुद काव्या के पिता कलानिधि मारन से इस रिश्ते को लेकर बात की है, इसलिए लोग मान रहे हैं कि दोनों जल्दी ही शादी कर सकते हैं।

विज्ञापन

अनिरुद्ध और काव्या के बारे में

अनिरुद्ध रविचंदर जाने-माने अभिनेता रवि राघवेंद्र और क्लासिकल डांसर लक्ष्मी के बेटे हैं। उनके दादा प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक के. सुब्रमण्यम थे। उनकी मौसी लता की शादी सुपरस्टार रजनीकांत से हुई है। अनिरुद्ध ने रजनीकांत, कमल हासन, थलापति विजय, अजित कुमार, सूर्या, पवन कल्याण और जूनियर एनटीआर जैसे बड़े सितारों की फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया है। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ से बॉलीवुड में भी एंट्री की है।

काव्या मारन, Sun ग्रुप के चेयरमैन कलानिथि मारन की बेटी हैं और IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर हैं। उन्हें अक्सर टीम को स्टेडियम में सपोर्ट करते हुए देखा जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ