Sushmita Sen Marriage Rumor: वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। इस बीच कई टीवी सेलेब्स अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब खबर है कि बॉलवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) भी शादी के बंधन में बंध सकती हैं। दरअसल, एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों से अपकमिंग सीरीज ‘आर्या 3 अंतिम बार’ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी हैं। ऐसी चर्चा है कि सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के बीच पैचअप हो गया है। दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को शादी का नाम दे सकते हैं।
एक्ट्रेस ने शादी पर बताया प्लान
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के पैचअप के बाद उनकी शादी की खबरें सामने आने लगी हैं। इन खबरों पर एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी चुप्पी तोड़ी। अपकमिंग सीरीज ‘आर्या अंतिम बार’ (Aarya 3 Antim Vaar) के प्रमोशन के दौरान सुष्मिता सेन ने अपनी शादी को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे पता है पूरी दुनिया चाहती है कि मैं इस बारे में सोचूं। इस स्टेज पर आकर मुझे सेटल हो जाना चाहिए लेकिन मैं ध्यान नहीं देना चाहती हूं।’
सुष्मिता सेन ने आगे कहा कि ‘मैं यह बताना जरूरी समझती हूं कि मुझे शादी पर विश्वास है और मैं इसका सम्मान भी करती हूं। मैं कंपैनियनशिप और दोस्ती में ज्यादा विश्वास रखती हूं। अगर ये चीजें हैं तो शादी हो सकती है, लेकिन वो रिस्पेक्ट और दोस्ती बहुत जरूरी है और आजादी भी बहुत जरूरी है। मैं अपनी फ्रीडम पर ज्यादा ध्यान देती हूं।’
यह भी पढ़ें: Anupamaa Spoiler: अनु के आगे गिड़गिड़ाएगा अनुज, आध्या चलेगी दूर करने की नई चाल
अक्सर साथ में स्पॉट होता है कपल
आपको बता दें कि सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल 2018 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीच में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं लेकिन अब खबर है कि सुष्मिता और रोहमन का पैचअप हो चुका है। दोनों अक्सर किसी न किसी जगह पर साथ नजर आ जाते हैं। हालांकि फैंस की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए एक्ट्रेस ने साफ कह दिया है कि फिलहाल वो शादी के मूड में नहीं हैं।
आर्या की तीसरा पार्ट हो रहा रिलीज
सुष्मिता सेन फिलहाल अपने वर्क में काफी बिजी हैं। इन दिनों एक्ट्रेस आपनी मच अवेटेड अपकमिंग सीरीज ‘आर्या अंतिम बार’ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ये सीरीज 9 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उनके फैंस भी ‘आर्या अंतिम बार’ को देखने के लिए बेताब हैं। बता दें कि इससे पहले सीरीज के दो पार्ट आ चुके हैं, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
11 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
13 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
14 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
15 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
16 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines