Anupamaa Spoiler: अनु के आगे गिड़गिड़ाएगा अनुज, आध्या चलेगी दूर करने की नई चाल

Anupamaa 7 Feb Lates Update: टीवी सीरियल अनुपमा में हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। फैंस भी जानने के लिए बेताब हैं कि आने वाले एपिसोड में क्या होने वाला है तो आइए जानते हैं शो के लेटेस्ट अपडेट के बारे में…

anupama

अनुपमा से अपने सवालों के जवाब मांगेगा अनुज। फोटो साभार- इंस्टाग्राम

Anupamaa Latest Update:  रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर टीवी सीरियल ‘अनुपमा‘ (Anupamaa) में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। पिछले एपिसोड में देखने को मिला कि अजुन और अनुपमा का एक बार फिर आमना-सामना हो जाता है। रेस्टोरेंट में खुद श्रुति अनुज को अनुपमा से मिलाती है और कहती है कि वह जल्द ही अनुज से शादी करने वाली है। दोनों को साथ में देखकर अनु का दिल टूट जाता है, लेकिन वह खुद को संभाल लेती है। उधर, श्रुति भी अपनी शादी में कैटरिंग की जिम्मेदारी अनुपमा को दे देती है। आइए जानते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

https://www.instagram.com/p/C3BwaSHypat/?utm_source=ig_embed&ig_rid=9ec51012-39fd-4c69-afb1-7405a28b9b22&img_index=1

अनु से अपने सवालों का जवाब मांगेगा अनुज

अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि श्रुति को कुछ काम आ जाएगा जिसके बाद वो अनुज और अनुपमा को छोड़कर चली जाएगी। इसके बाद अनुज मौके का फायदा उठाते हुए अनु से बात करने की कोशिश करेगा और अपने सवालों के जवाब मांगेगा। हालांकि अनुपमा उससे बात करने से मना कर देगी। अनुज बार-बार कहेगा कि उसने पांस साल इंतजार किया है और आज उसे अपने सारे सवालों के जवाब चाहिए।

https://www.instagram.com/p/C3BxV7LSJym/

वहीं अनुपमा किसी सवाल का जवाब दिए बिना कहेगी, ‘आप जिंदगी में आगे बढ़ गए हो। शादी कर रहो हो तो अब इन बातों को मतलब नहीं है।’ हालांकि, अनुज हार नहीं मानता और अनुपमा से मिलने की सोचता है। तभी बीच में यशदीप आता है और अनुज को बोलता है, ‘आप इस तरह मेरे एम्प्लॉई को परेशान नहीं कर सकते हैं।’ ऐसे में अनुज वहां से चला जाता है।

शाह हाउस में पाखी करेगी हंगामा

दूसरी ओर शाह हाउस में पाखी हंगामा करेगी। दरअसल, अधिक अपनी बेटी ईशानी को पालना चाहता है और इसके लिए वह पाखी को कोर्ट की तरफ से नोटिस भेज चुका है। ऐसे में पाखी वकील से अधिक के खिलाफ मजबूत केस बनाने को कहेगी। इस कारण घर में काफी हंमागा होगा। हालांकि बा पाखी को अधिक से बात करने को कहेंगी लेकिन पाखी नहीं सुनेगी। वनराज भी पाखी को सलाह देगा कि ऐसी नौबत ना आ जाए कि ईशानी खुद अधिक को चुन ले। हालांकि पाखी सबकी बातों को नकारते हुए वहां से चली जाएगी।

https://www.instagram.com/p/C3BxNBYyW9S/

अनुपमा लेगी बड़ा फैसला

अनुज की बातों का जवाब देने से अनुपमा ने मना कर दिया था लेकिन उसके मन की उथल-पुथल उसे चैन से रहने नहीं देगी। ऐसे में अनुपमा रेस्टोरेंट से जाने का फैसला लेगी। यशदीप उसे समझाता है और बताता है कि जब आप सब कुछ छोड़कर आई है तो यहां से क्यों भाग रही हैं।

https://www.instagram.com/p/C3Bww3LSH7P/

दूसरी तरफ आध्या को पता चल जाएगा कि उसके पॉप्स यानी अनुज, अनुपमा से मिला है। ये जानने के बाद वह अनुज पर चिल्लाने लगेगी। इस मौके पर वह अनुज को बताती है कि उसने अनुपमा को कहा था कि वह यहां से चली जाएगी, लेकिन वह सुन नहीं रही है। आध्या यह भी बताएगी कि उसने अनुपमा को अनुज और श्रुति की शादी के बारे में बता दिया है। गौरतलब है कि आध्या के मना करने के बावजूद अनुज खुद को अनुपमा से रोक नहीं पाएगा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अब आध्या दोनों को एक-दूसरे से दूर करने के लिए कौन सी नई चाल चलेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ