Motion Poster Of Taali: इन दिनों सुष्मिता सेन अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘ताली’ को लेकर खूब चर्चाओं में हैं। वहीं, अब इस सीरीज का मोशन पोस्टर सामने आ गया है।
सुष्मिता सेन ने अपने सोशल मीडिया पर अपकमिंग वेब सीरीज ‘ताली’ का मोशन पोस्टर शेयर किया है। साथ ही इसे शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने शानदार कैप्शन भी लिखा है।
यह भी पढ़ें- Blind Trailer Out: सीरियल किलर को पकड़ने में जुटी सोनम कपूर, सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर आउट
Taali मोशन पोस्टर आउट
अपने इंस्टाग्राम पर वेब सीरीज ‘ताली’ के मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने कैप्शन में लिखा है कि- ”लाख गिरा दे बिजली मुझपे, मैं तो सतरंग बनूं…” वहीं, फैंस को भी ये मोशन पोस्टर खूब पसंद आ रहा है। फैंस इस पर अपने-अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।
यूजर्स दे रहे रिएक्शन
इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि- ‘इस मास्टरपीस के लिए इंतजार नहीं कर सकता, लेडी बॉस…’, वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि- ‘यह थिएटर टैलेंट को रॉक करने वाला है, परफॉर्मेंस में खूबसूरती के साथ बिना किसी गलती के एक्टिंग के टैलेंट का मैच है…।’ फैंस में अब इस सीरीज के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें- King Of Kotha Teaser Out: ‘ये गांधीग्राम नहीं…कोठा है…’, किंग ऑफ कोठा का धांसू टीजर आउट
अलग और हटकर अवतार में नजर आ रही सुष्मिता सेन
वहीं, अगर इस सीरीज के मोशन पोस्टर की बात करें तो इसमें सुष्मिता सेन का एक अलग और हटकर अवतार देखने को मिला है। इसमें सुष्मिता ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता गौरी सावंत का किरदार निभाती नजर आने वाली है। इस मोशन पोस्टर में सुष्मिता माथे पर बड़ी लाल बिंदी लगाए नजर आ रही है।
‘तू लाख गिरा दे बिजली मुझपे, मैं तो सतरंग बनूं’
साथ ही मोशन पोस्टर में कहती सुनी जा सकती है कि- ‘तू मुश्किल दे भगवान मैं आसान करूं, तू दे दे तपती रेत, मैं गुलिस्ता करूं, तू लाख गिरा दे बिजली मुझपे, मैं तो सतरंग बनूं…मैं ताली बजाती नहीं, बजवाती हूं।’
वेब सीरीज ‘ताली’ की कहानी
वहीं, अगर अपकमिंग वेब सीरीज ‘ताली’ की कहानी की बात करें तो ‘ताली’ गौरी सावंत की कहानी है, जिनका जन्म गणेश के तौर पर हुआ था। गौरी साल 2013 में राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) मामले में दायर की गई याचिका के याचिकाकर्ताओं में से एक थी। इनका इस पूरे मामले में अहम रोल था। इस याचिका पर साल 2014 में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था, जिसमें ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को तीसरे लिंग के रूप में मान्यता दी गई थी।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
5 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
7 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
8 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
9 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
10 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
11 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines