Sushmita Sen Daughter Renee Sen in Taali: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘ताली’ (Taali) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की ये वेब सीरीज 15 अगस्त को जियो सिनेमा (Jio Cinema) में पर रिलीज होने वाली है। उनकी इस सीरीज को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं एक्ट्रेस भी अपनी वेब सीरीज की प्रमोशन में काफी बिजी चल रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी इस वेब सीरीज को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ये बताया कि उनकी बड़ी बेटी रेने (Renee Sen) ने भी इसमें बड़ा खास रोल अदा किया है।
जी हां… एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी बेटी रेने (Sushmita Sen Daughter Renee Sen) ने उनकी अपकमिंग वेब सीरीज में एक बेहद अहम किरदार निभाया है। एक्ट्रेस ने बताया कि रेने ने सीरीज के बैकग्राउंड में सुनाई देने वाला महामृत्युंजय मंत्र गाया है। एक्ट्रेस ने रेने की आवाज में वो मंत्र भी साझा किया है और अपनी खुशी जाहिर की।
यह भी पढ़ें: Jacqueline Fernandez के लिए बर्थडे पर तिहाड़ से फिर आया Love Letter, एक्ट्रेस के Love Bite ने खूब बटोरी थी सुर्खियां
Sushmita Sen की बेटी रेने ने गाया महामृत्युंजय मंत्र
एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा ‘मेरी बेबी गर्ल रेने सेन ने इस पावरफुल महामृत्युंजय मंत्र को अपनी आवाज दी है। खास बात ये है कि ‘ताली’ के ट्रेलर में उसका चेहरा और मेरा चेहरा एक साथ नजर आ रहा है। जब भी मैं इसे सुनती हूं, मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। थैंक यू शोना इसका हिस्सा बनने के लिए। ये बहुत ही स्पेशल ट्रिब्यूट है। इतने प्यार से तुमने इसे किया। मैं बहुत गर्व महसूस कर रही हूं। ‘ताली’ के ट्रेलर को इतना सारा प्यार दिया, उसके लिए धन्यवाद’।
https://youtu.be/P8Ft34S-JIQ
रियल लाइफ ट्रांसजेंडर की जिंदगी पर आधारित है सीरीज
बात दें कि सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने इस सीरीज में ट्रांसजेंडर गौरी सावंत (Gauri Sawant) के किरदार में नजर आने वाली हैं, जो रियल लाइफ ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता श्रीगौरी सावंत (Shreegauri Sawant) के जीवन पर आधारित हैं, जिसमें बताया गया है कैसे एक मराठी परिवार में जन्मा गणेश नंदन श्रीगौरी सावंत बन गया।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
19 mins agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
19 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
23 hrs agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines