Sushmita Sen Birthday: सुष्मिता सेन अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी सुष्मिता अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं तो कभी किसी और वजह से। सुष्मिता सेन का नाम एक दो नहीं बल्कि 10 लोगों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन अभिनेत्री आज तक सिंगल ही हैं। दो बेटियों की मां सुष्मिता सेन आज अपना जन्मदिन (Sushmita Sen Birthday) मना रही हैं। तो चलिए आज हम आपको सुष्मिता के लव अफेयर्स और उनकी कुछ अजीब आदतों के बारे में आपको बताते हैं।
हैरान करने वाली आदतें
1996 में ‘दस्तक’ से डेब्यू करने वाली सुष्मिता सेन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड और गॉर्जियस अभिनेत्रियों में से एक हैं। सुष्मिता आज भी अपनी फिटनेस और अदाओं से कई एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। सुष्मिता सेन की कुछ अजीब आदतें भी हैं, जिनके बारे में शायद ही लोगों को पता हो। आपको जानकार हैरानी होगी की बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन को खुले में नहाना बहुत पसंद है। इसके अलावा उनको पायथान पालना भी पसंद है।
विक्रम भट्ट
वहीं एक्ट्रेस के अफेयर्स की बात करें तो सबसे पहले सुष्मिता का नाम विक्रम भट्ट के साथ जुड़ा था। दोनों की मुलाकात 1996 में आई फिल्म ‘दस्तक’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस समय सुष्मिता 201-21 साल की थीं और दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। लेकिन विक्रम शादीशुदा थे और ऐसे में यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। कहा जाता है कि इसी वजह से विक्रम का उनकी पत्नी से तलाक हो गया था।
यह भी पढ़ें: Anurag Dobhal से Priyanka Jagga तक, बिग बॉस में इन कंटेस्टेंट्स ने खुलेआम Salman Khan से लिया पंगा
रोहमन शॉल
सुष्मिता सेन और रोहमन पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को लेकर खबरें आती थीं कि वह जल्द शादी भी करने वाले हैं। लेकिन फिर अचानक एक दिन सामने आया कि लिव-इन में रह रहे रोहमन और सुष्मिता का ब्रेकअप हो गया। हालांकि सुष्मिता को अभी भी रोहमन के साथ स्पॉट किया जाता है।
संजय नारंग
सुष्मिता सेन का नाम होटल बिजनेसमैन संजय नांरग संग भी जुड़ा। कई बार दोनों को साथ देखा गया, लेकिन कभी भी सुष्मिता सेन ने अपने इस प्यार को पब्लिक नहीं किया।
रणदीप हुड्डा
सुष्मिता सेन का नाम रणदीप हुड्डा के साथ भी जुड़ा था और दोनों को अक्सर ही साथ में स्पॉट किया जाता था। दोनों की नजदीकियां ‘कर्मा और होली’ के दौरान बढ़ी थीं। दोनों ने करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।
बंटी सचदेव
सेलिब्रिटी मैनेजर बंटी सचदेव के साथ भी सुष्मिका का नाम जुड़ा और दोनों को कई बार साथ में देखा भी जाता था। पब्लिकली भी दोनों कई बार साथ में नजर आए थे।
इम्तियाज खत्री
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुष्मिता सेन जब 36 साल की थीं तो उनका नाम बिजनेसमैन इम्तियाज खत्री संग जुड़ा था। दोनों को साथ में रैंप वॉक करते भी देखा गया था।
वसीम अकरम
एक्ट्रेस का दिल पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम पर आया था। क्रिकेट हो या एंटरटेंमेंट, दोनों ही जगत में ये खबरें खूब सुर्खियां बटौरती थी। कहा जाता था कि वसीम और सुष्मिता सेन एक दूसरे से इतना प्यार करने लगे थे कि दोनों शादी भी करने वाले थे लेकिन फिर दोनों की लाइफ में कुछ अड़चन आ गई और दोनों अलग हो गए।
मुदस्सर अजीज
फिल्म ‘दूल्हा मिल गया’ की शूटिंग के दौरान सुष्मिता की नजदीकियां निर्देशक मुदस्सर अजीज के साथ बढ़ने लगी थीं। कहा जाता है कि सुष्मिता मुदस्सर के प्यार में इतनी दीवानी थी कि उनके घर जाकर ही रहने लगी थीं। हालांकि कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए।
ललित मोदी
ललित मोदी के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने दोनों की शादी की खबरों की चर्चाएं तेज कर दी थीं। लेकिन बाद में पता चला कि उन्होंने शादी नहीं की वह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के अफेयर की खबरों ने काफी लंबे समय तक खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
अनिल अंबानी
एक समय ऐसा भी था जब सुष्मिता सेन का नाम अनिल अंबानी संग जुड़ा था। कहा जाता था दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन दोनों ने हमेशा से इससे इंकार किया है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
7 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines