कंगाल या मालामाल! जानें किस हाल में है KBC में 5 करोड़ जीतने वाले सुशील कुमार

Kaun Banega Crorepati

Kaun Banega Crorepati

Kaun Banega Crorepati 15: कुछ टीवी शोज ऐसे होते है, जिनका दर्शकों को बहुत ही बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसा ही क्रेज टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को लेकर है। लोगों को ये शो बहुत पसंद आता है और इसे देखने के लिए लोग हमेशा इसके नए सीजन का बहुत ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के अबतक के 14 सीजन बहुत सक्सेसफुल रहे हैं।

विज्ञापन

वहीं, अब लोगों को इसके 15वें सीजन का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है, जो बहुत जल्द शुरू भी होने वाला है। केबीसी में आने वाले हर एक इंसान की अपनी अलग कहानी होती है। इसलिए आज हम आपको केबीसी 5 के विजेता सुशील कुमार की दुखद कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं…

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 5 में सुशील कुमार ने जीता था 5 करोड़ का चेक

साल 2011 में अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति की मेजबानी की थी। इसमें मोतिहारी के सुशील कुमार ने 5 करोड़ रुपए का चेक जीता था। बता दें कि सुशील इस शो के पहले विजेता थे, जिन्होंने पांच करोड़ तक के सवालों का एकदम सही जवाब दिया। वहीं, साल 2020 में सुशील कुमार ने फेसबुक पर एक पोस्ट कर अपनी दुखद कहानी के बारे में बताया।

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati

Kaun Banega Crorepati

मैं एक परोपकारी व्यक्ति बन गया- सुशील कुमार 

सुशील कुमार ने अपने फेसबुक पोस्ट में खुलासा किया कि केबीसी 5 में 5 करोड़ रुपये जीतने के बाद उन्हें कई लोगों ने धोखा दिया था। सुशील ने यह भी बताया कि पैसे जीतने के बाद वह चैरिटी के काम में बहुत सक्रिय हो गए और उनके आसपास के लोगों ने उन्हें बेवकूफ बनाया। सुशील ने अपने पोस्ट में लिखा कि मैं एक परोपकारी व्यक्ति बन गया, जो ‘गुप्त दान’ का आदी था और एक महीने में लगभग 50 हजार कार्यक्रमों में भाग लेता था।

विज्ञापन

लोगों ने मेरे साथ धोखा किया- सुशील 

इस वजह से कई बार लोगों ने मेरे साथ धोखा किया, जिसका मुझे बाद में दान देने के बाद पता चला। इस वजह से मेरी पत्नी के साथ मेरे रिश्ते धीरे-धीरे खराब होते जा रहे थे।’ वह अक्सर कहती थी कि मैं सही और गलत लोगों के बीच अंतर करना नहीं जानती और मुझे भविष्य की कोई चिंता नहीं है। हम अक्सर इस पर लड़ते थे।

सुशील के दिवालिया होने की खबर आई

इसके आगे सुशील ने बताया कि जब उनके दिवालिया होने की खबर आई तो लोगों ने उन्हें कार्यक्रमों में बुलाना बंद कर दिया। सुशील ने लिखा कि मैं दिवालिया कैसे हो गया…? कहानी आपको थोड़ी ‘फिल्मी’ लगेगी, एक दिन मैं टहल रहा था तो एक आदमी ने मुझे बुलाया और अचानक उसने मुझसे कुछ पूछा, जिससे मैं चिढ़ गया।

विज्ञापन

हर तरफ फैल गई ये खबर

इसलिए मैंने उसे बताया कि मेरे सारे पैसे खत्म हो गए हैं और मेरे पास दो गायें हैं और मैं दूध बेचकर और उससे कुछ पैसे कमा कर गुजारा कर रहा हूं। इसके बाद इसका असर ये हुआ कि हर तरफ ये खबर फैल गई। इसके बाद जिन लोगों से मैं घिरा हुआ था, उन्होंने खुद को किनारे कर लिया। मुझे कार्यक्रमों में आमंत्रित नहीं किया गया और तभी मुझे यह सोचने का कुछ समय मिला कि मुझे आगे क्या करना चाहिए।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ