मशहूर रैपर और यूट्यूब सेंसेशन का छोटी उम्र में निधन, फैंस को लगा सदमा
Edited By Nancy Tomar

Teen rapper Lil Tay Passes Away
Edited By Nancy Tomar

Teen rapper Lil Tay Passes Away
Rapper Lil Tay Passes Away: कनाडाई रैपर लिल टे उर्फ क्लेयर होप का निधन हो गया है। लिल टे के परिवार ने उनके निधन की जानकारी साझा की है। उनके निधन से हर कोई दुखी है और उनके फैंस भी इस पर शोक जाहिर कर रहे हैं।
लिल टे अभी महज 14 साल की ही थी, इतनी कम उम्र में जाना उनके परिवार के साथ-साथ उनके चाहने वालों के लिए भी किसी सदमे से कम नहीं है। हालांकि अभी तक उनकी मौत का कारण सामने नहीं आया है।
साल 2018 में कनाडाई रैपर लिल टे बेहद वायरल हुई थी और उनकी फैन फॉलोइंग भी तभी से बढ़ी हुई है। परिवार ने एक पोस्ट के जरिए उनके निधन की जानकारी देते हुए लिखा है कि “भारी मन से हम अपने प्रिय क्लेयर के अचानक और दुखद निधन की खबर साझा करते हैं।” साथ ही पोस्ट में लिखा गया कि “गोपनीयता” की मांग करते हुए अपने शोक और दुख को व्यक्त कर रहे हैं और “इस भारी नुकसान पर शोक मना रहे हैं।”

Teen rapper Lil Tay Passes Away
बता दें कि लिल टे ने महज 9 साल की उम्र में ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। साथ ही एक बड़ा स्टारडम हासिल कर लिया था। लिल खुद एक रैपर थी और और इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों से जुड़ी थीं।
साल 2018 में जब लिल एक बड़ा चेहरा बनकर सामने आई तो लिल टे: लाइफ विद लिल टे नामक अपनी खुद की तीन-भाग वाली डॉक्यूमेंट्री मिलने के लिए एक्साइटेड थी। हालांकि इतनी पॉपुलर होने के बावजूद लिल 5 साल पहले इंटरनेट से गायब हो गई।
रिपोर्ट्स की मानें तो सामने आया कि वो अपनी पर्सनल रिजंस के कारण सोशल मीडिया से दूरी बनाएं हुए हैं। इतना ही नहीं बल्कि उनके इंस्टाग्राम से सब कुछ हटा भी दिया गया। साथ ही “मेरी मदद करो” पोस्ट अपलोड की गई। बता दें कि हाल ही में उनके भाई के भी निधन हो गया था। जिस पर लिल ने कहा था कि “मेरे भाई का निधन हमारे लिए बेहद दुःखद है और बेहद गहरा भी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: