Sushant Singh Rajput Sister Supports Ankita Lokhande: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) के बीच क्या चल रहा है अब ये नेशनल गॉसिप का हॉट टॉपिक बन गया है। हर कोई चाहे वो ये शो देखे या न देखे पर अंकिता की सिचुएशन पर कमेंट जरूर कर रहा है। दर्शकों का कहना है कि बेचारी अंकिता कैसे टॉक्सिक पति और टॉक्सिक सास के बीच फंस गई हैं। इनके घर का कलेश अब पूरी दुनिया देख रही है और विक्की और उनकी मां को कोस रही है। हाल ही में अंकिता की सास ने अपने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कह दिया था जिसके बाद अंकिता की मां को सामने आकर सफाई देनी पड़ी।
यह भी पढ़ें: Ashish Chanchlani का हुआ गजब ट्रांसफॉर्मेशन, देख फैंस भी बोले- ‘उफ्फ ये कौन है?’
अंकिता की मां ने किया खुलासा
एक्ट्रेस की सास ने उन पर शो में बार-बार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का नाम लेकर सिम्पथी बटोरने का आरोप लगाया था। जिसके बाद अब अंकिता की मां का एक इंटरव्यू क्लिप सामने आया है। इसमें वो अपनी बेटी की तरफ से सफाई देते हुए उनके और सुशांत के रिश्ते पर बात कर रही हैं। अंकिता लोखंडे की मां ने बताया है कि वो भी 7 साल तक अंकिता और सुशांत के साथ एक ही घर में रही हैं। अंकिता- सुशांत को बहुत प्यार करती थी और मूव ऑन होने में वक्त लगता है। इतना ही नहीं उन्होंने इस इंटरव्यू में एक बड़ा खुलासा भी किया है, जिसे सुनकर न सिर्फ फैंस हैरान होंगे बल्कि विक्की की मां को मिर्ची भी लग सकती है।
अंकिता को लेकर सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने किया रिएक्ट
सुशांत की बहन ने किया सपोर्ट
अब अंकिता लोखंडे की मां ने बताया है कि अंकिता आज भी अपने दिवंगत एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से टच में हैं। अंकिता आज भी सुशांत की बहनों से बात करती हैं। उनकी श्वेता और रानी से बात होती है। इतना ही नहीं सुशांत के पापा से भी अंकिता फोन पर बात करती हैं। इस खुलासे के बाद हर कोई शॉक्ड रह गया है। वहीं, अब उनके इस क्लिप पर सुशांत की बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ( Shweta Singh Kirti) का रिएक्शन भी सामने आ गया है। इस वीडियो को खुद श्वेता ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
सुशांत की बहन ने अंकिता पर लुटाया प्यार
अब सुशांत सिंह राजपूत की बहन खुलकर अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में आ गई हैं। अंकिता की मां का ये क्लिप शेयर कर उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक्ट्रेस पर प्यार लुटाया है। उन्होंने इस स्टोरी पर लिखा, ‘हम तुमसे प्यार करते हैं, Anki! तुम बेस्ट हो और शुद्ध भी।’ अब उनका ये मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कीर्ति को अंकिता का सपोर्ट करते देख सुशांत के फैंस भी अंकिता के फेवर में आ गए हैं। इससे अब उनके गेम पर भी असर देखने को मिल सकता है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines