Sushant Singh Rajput Death Anniversary: आज का दिन ना सिर्फ सिनेमा बल्कि पूरे देश के लिए ही कभी ना भूलने वाला दिन है। 14 जून हर किसी के जहन में एक बुरी याद बनकर आज भी है। जी हां, आज ही का वो दिन है जब बॉलीवुड के उभरते सितारे और सभी के चहेते सुपरस्टार एक्टर सुशांत सिंह राजपूत हम सबको छोड़कर हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए थे। ना सिर्फ फैंस और फिल्म इंडस्ट्री बल्कि आज भी पूरे देश के दिलों में सुशांत सिंह राजपूत की यादें जिंदा हैं।
हमेशा अपना गेट खुला रखते थे सुशांत
सुशांत सिंह राजपूत के बारे में जब भी बात होती है, तो आज भी हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं। कुछ दिनों पहले दिए एक इंटरव्यू में सुशांत सिंह की बहन ने उनके बारे में कई बातों का खुलासा किया था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि भाई कभी लॉक नहीं करता था अपने डोर को, हमेशा सुशांत का गेट खुला रहता था, लेकिन उस दिन उसने लॉक किया हुआ था।
सीसीटीवी भी नहीं कर रहे थे काम
श्वेता सिंह कीर्ति ने इस इंटरव्यू में आगे कहा कि हर जगह कैमरा होता है, लेकिन उस दिन वो कैमरे वर्क नहीं कर रहे थे और उस दिन सुशांत के अपार्टमेंट के कैमरे भी बंद थे। फिर बेहद दर्द भरी आवाज में वो कहती हैं कि आस-पास के भी सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे… क्यों? क्यों ऐसा हुआ। श्वेता ने कहा कि गेट का ऊपर वाला हिस्सा लॉक नहीं किया, नीचे वाला ही क्यों किया?
गायब थी चॉबी
सुशांत की बहन ने आगे कहा कि जब भाई के अपार्टमेंट की चॉबी वापस की, तो उसके कमरे की चॉबी गुच्छे से मिसिंग थी। क्यों थी, कहां गई? मकान मालिक ने कहा कि चॉबी कहां गई, हमने तो दी थी। इस तरह के तमाम सवाल ना सिर्फ श्वेता सिंह कीर्ति बल्कि आज भी हर किसी के जहन में हैं, जिनका जवाब अभी तक किसी को नहीं मिला है।
आज भी रहस्य बनी है सुशांत की मौत
बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की बॉडी उनके अपार्टमेंट में पाई गई थी। 14 जून को जब सुशांत की मौत की खबर आई, तो हर कोई सन्न रह गया। किसी को भी इस पर यकीन नहीं हुआ और पूरे देश में खलबली-सी मच गई। हर कोई चाह रहा था कि ये झूठ हो, लेकिन ये खबरें आज भी लोगों के दिलों में दर्दभरी याद बनकर रमी हुई है। भले ही सुशांत को इस दुनिया से गए इतना टाइम बीत गया है, लेकिन आज भी उनकी मौत एक रहस्य ही बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- एक और मशहूर एक्टर की घर में मिली लाश, काजोल की को-एक्ट्रेस की भी ऐसे ही मिली थी डेडबॉडी
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
4 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
5 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
7 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines