---विज्ञापन---

एक और मशहूर एक्टर की घर में मिली लाश, काजोल की को-एक्ट्रेस की भी ऐसे ही मिली थी डेडबाडी

Pradeep K Vijayan Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक बार फिर दुखद खबर सामने आ रही है। साउथ के मशहूर एक्टर की बॉडी उनके घर में मिली है। जी हां, इसके पहले अभिनेत्री काजोल की को-स्टार की बॉडी भी ऐसे ही उनके घर में मिली थी।

---विज्ञापन---

Pradeep K Vijayan Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक बार फिर दुखद खबर सामने आ रही है। जी हां, मशहूर तमिल एक्टर प्रदीप के विजयन का निधन हो गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक कहा जा रहा है कि चेन्नई में प्रदीप के विजयन (Pradeep K Vijayan) को उनके आवास पर उन्हें मृत पाया गया। एक्टर के अचानक हुए निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई प्रदीप के विजयन के निधन से दुखी है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

प्रदीप को थी सांस लेने में तकलीफ

हालिया जानकारी में सामने आया है कि एक्टर प्रदीप के विजयन को कथित तौर पर सांस लेने में तकलीफ और चक्कर आने की दिक्कत थी। हालांकि उनका निधन कैसे हुआ है अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, अब प्रदीप को उनके घर पर मृत पाया गया है, जो फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। हालांकि आगे की जांच की जा रही है और देखने वाली बात होगी की इसमें क्या सामने आने वाला है? बता दें कि अभिनेता प्रदीप के विजयन ‘थेगिडी’ में निभाए अपने किरदार को लेकर बहुत पॉपुलर थे।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

दिल का दौरा पड़ा!

इसके अलावा उन्हें ‘टेडी’, ‘इरुम्बु थिराई’ और ‘रुद्रन’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए भी जाना जाता है। जहां कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी, तो वहीं, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, कहा जा रहा है कि 45 साल के एक्टर को दिल का दौरा पड़ा है। हालांकि अभी इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है कि किस वजह से प्रदीप का निधन हुआ।

पुलिस ने शुरू की जांच

जानकारी है कि जब दोस्तों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, तो एक्टर ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद प्रदीप के दोस्तों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और पुलिस एक्टर के घर गई। जब पुलिस ने उनके घर का दरवाजा तोड़ा, तो प्रदीप अपने बाथरूम में मृत पाए गए। प्रदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए रोयापेट्टा सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। इस संबंध में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Border से कट गया था Sunny Deol का फेवरेट सीन, एक्टर ने खुद बताई थी इसकी वजह

First published on: Jun 13, 2024 03:28 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola