‘लगान’ की सिल्वर जुबली पार्टी में छाए सलमान खान, नए लुक ने लूटी महफिल; करीना कपूर-आमिर खान संग दिए पोज

Salman Khan New Look: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ऐसे सितारे हैं जो अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं. एक बार फिर भाईजान सुर्खियों में हैं और इसके पीछे का कारण उनका नया लुक है. सोशल मीडिया पर सलमान खान का नया लुक काफी वायरल हो रहा है. बॉलीवुड के 'दबंग' के नए लुक पर हर कोई फिदा हो गया है. चलिए एक्टर के नए लुक पर एक नजर डालते हैं.

salman khan new look
1 / 7

विज्ञापन

'लगान' को हुए 25 साल

'लगान' को हुए 25 साल2 / 7

दरअसल आमिर खान की 'लगान' फिल्म को 25 साल पूरे हो गए हैं. इसी खुशी में मुंबई में सितारों के लिए एक ग्रैंड सेलिब्रेशन पार्टी होस्ट की गई. सेलिब्रेशन के दौरान सारी लाइमलाइट सलमान खान ले गए.

विज्ञापन

सलमान खान ने लूटी महफिल

सलमान खान ने लूटी महफिल3 / 7

आमिर खान की 'लगान' की सिल्वर जुबली पार्टी में भाईजान सलमान खान का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला. वहीं एक्टर के हेयरस्टाइल भी काफी यूनिक लगा. सलमान खान के स्टाइल पर हर किसी की आंखें उन पर ही अटकी रह गई.

सलमान खान का नया लुक हुआ वायरल

सलमान खान का नया लुक हुआ वायरल4 / 7

सलमान खान फुल ब्लैक लुक में 'लगान' की पार्टी में पहुंचे. वहीं इस दौरान उनका बियर्ड लुक और उनका हेयर स्टाइल भी बदला हुआ दिखाई दिया. सलमान खान के बाल काफी छोटे दिखाई दिए. वहीं एक्टर की फिटनेस ने भी हर किसी का दिल जीत लिया.

विज्ञापन

करीना कपूर और आमिर खान संग दिए पोज

करीना कपूर और आमिर खान संग दिए पोज5 / 7

पैपराजी के सामने पोज देते समय सलमान खान के साथ आमिर खान और करीना कपूर भी नजर आए. सलमान खान का लुक देखकर करीना कपूर और आमिर खान भी हैरान रह गए और उनके लुक की तारीफें करने लगे.

फैंस कर रहे तारीफ

फैंस कर रहे तारीफ6 / 7

वहीं बता दें रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने अपना ये लुक अपकमिंग फिल्म के लिए किया है. वहीं फैंस को अक्सर ही सलमान खान का हर लुक काफी पसंद आता है और इस बार भी फैंस उनके लुक की तारीफें कर रहे हैं.

विज्ञापन

गर्लफ्रेंड गौरी संग नजर आए आमिर खान

गर्लफ्रेंड गौरी संग नजर आए आमिर खान 7 / 7

इस खास इवेंट में आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के संग नजर आए. दोनों इस इवेंट में हाथों में हाथ डाले पहुंचे. वहीं इस इवेंट में आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव, बेटा आजाद और उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद दिखाई दिए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन