हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Sushant Singh Rajput का मां से कितना गहरा था रिश्ता, इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट से मिलता है सबूत

Sushant Singh Rajput Birthday: आज सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है। इस खास मौके पर आप भी देखें एक्टर का अपनी मां के लिए खास प्यार।

विज्ञापन
आज सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है। फोटो आभार- इंस्टाग्राम

Sushant Singh Rajput Birthday: बॉलीवुड का वो अभिनेता जिसने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली। हम बात कर रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत की, जिन्होंने ना सिर्फ अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता बल्कि उनकी दरियादिली भी लोगों को बेहद पसंद आती थी।

आज भले ही वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हर किसी के दिल में सुशांत की आज भी एक अलग जगह है। आज यानी 21 जनवरी को दिवंगत एक्टर का जन्मदिन होता है।

यह भी पढ़ें- ‘मुझे माफ कर दो…’, जब हुआ अपने किए का पछतावा, तो इन सितारों ने सरेआम मांगी माफी

सिनेमा को हुई बड़ी क्षति

साल 2020, 14 जून को अचानक से एक खबर आई, जिससे ना सिर्फ मीडिया इंडस्ट्री बल्कि पूरा देश सन्न रह गया। खबर थी सुशांत सिंह राजपूत के निधन की, जिसे सुनकर ना सिर्फ फैंस बल्कि हर एक इंसान मायूस हो गया। सुशांत के जाने से सिनेमाजगत को तो बड़ी क्षति हुई ही, साथ ही एक बेहद शानदार इंसान भी इस दुनिया को अलविदा कह गया। सुशांत अपनी मां से बेहद प्यार करते थे। एक्टर के एक पोस्ट में उनकी मां के लिए उनका प्यार साफ झलकता है।

सुशांत ने शेयर किया था पोस्ट

अपने इंस्टाग्राम पर सुशांत से अपनी मां के साथ एक फोटो शेयर की थी, जो ब्लैक एंड व्हाइट है। इस फोटो में एक तरफ सुशांत की मां है, तो दूसरी तरफ वो खुद। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा कि आंसुओं की बूंदो से अतीत धुंधला हो रहा है और मुस्कराहटें एक उभरते सपने की तरह। #मां और दिल का इमोजी। एक्टर के इस पोस्ट से साफ दिखता है कि वो अपनी मां से बहुत प्यार करते थे।

यूजर्स कर रहे एक्टर को बर्थडे विश

वहीं, अब अभिनेता के इसी पोस्ट पर उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि हैप्पी बर्थडे सर, दूसरे यूजर ने लिखा कि मैनी मैनी हैप्पी रिर्ट्नस ऑफ द डे। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि मिस यू सर। एक अन्य यूजर ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे सुशांत। इस तरह अब यूजर्स एक्टर को बर्थडे विश कर रहे हैं।

बहन ने किया बर्थडे विश

सुशांत के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी बहन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लंबा चौड़ा नोट लिखा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें