'मुझे माफ कर दो...', जब हुआ अपने किए का पछतावा, तो इन सितारों ने सरेआम मांगी माफी

Stars Who Apologises for Publicly: सिर्फ नयनतारा और मनोज ही नहीं बल्कि कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने सरेआम माफी मांगी।

Stars Who Apologises for Publicly

इन सितारों ने सरेआम मांगी माफी। फोटो आभार- सोशल मीडिया

विज्ञापन

Stars Who Apologises for Publicly: कई बार बिना किसी गलत इरादे के हम गलत साबित हो जाते हैं। भले ही हम अच्छा करना चाहते हैं, लेकिन लोगों की नजरों वो गलत होता है। बिना गलती के हमें वो सब सुनना पड़ता है, जिसके हम हकदार होते भी नहीं।

आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बिना किसी गलत इरादे के काम किया और फिर माफी भी मांगी। आइए जानते हैं…

Advertisment

नयनतारा ने मांगी माफी

दरअसल, कई बार किसी भी फिल्म या सीरीज की कहानी जो होती है उसका गलत मतलब निकाल लिया जाता है। हालांकि कई बार सच में गलतियां भी हो जाती हैं। हाल ही में साउथ की टॉप एक्ट्रेस नयनतारा अपनी फिल्म ‘अन्नपूर्णानी’ को लेकर चर्चा में है। एक्ट्रेस की फिल्म को लेकर कहा गया कि इसमें भगवान राम का अपमान किया गया। अब अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और हाथ जोड़कर माफी मांगी।

विज्ञापन

मनोज बाजपेयी ने भी शेयर किया पोस्ट

सिर्फ नयनतारा ही नहीं बल्कि कई और भी ऐसे सितारें हैं, जिन्होंने सरेआम माफी मांगी है। हाल ही मनोज बाजपेयी की ‘किलर सूप’ भी आई है, जिसके लिए एक्टर ने माफी मांगी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि आपके 655 रुपये के नुकसान के लिए माफी चाहता हूं। दरअसल, एक फैन ने किलर सूप की तारीफ करते हुए एक ऑडियो शेयर किया और कहा कि पूरी सीरीज में आपने सूप बनाना नहीं सिखाया, जिसके लिए मैंने सब्जी और मसाले तक खरीद लिए थे। अब इसी का जवाब देते हुए मनोज ने ये इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है।

विज्ञापन

राम चरण ने भी फैंस से बोला सॉरी

‘आदिपुरुष’ के लिए मनोज मुंतशिर ने भी माफी मांगी। दरअसल, फिल्म ‘आदिपुरुष’ के लिए उन्होंने डायलॉग्स लिखे थे, जिसके लिए लोगों ने उनकी आलोचना की और फिर उन्होंने इसके लिए सरेआम माफी भी मांगी। साउथ के सुपरस्टार राम चरण ने भी फिल्म विध्या विनेया के फ्लॉप होने पर फैंस से माफी मांगी थी। इसके अलावा अखिल अक्किनेनी ने फिल्म एजेंट के पिटने के बाद अपने फैंस से माफी मांगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ