Sushant Singh Photos Viral: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में एक सशक्त माध्यम साबित हुआ है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स अपनी कंटेट को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए एआई की मदद ले रहे है। वहीं, हाल में एक इंफ्लुएंसर्स ने ऑनलाइन यूजर्स को परेशान कर दिया है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2: ‘वक्त की पहरेदारी’ में कौन होगा बेहाल, किस पर गिरेगी नॉमिनेशन की गाज?
इंफ्लुएंसर सुशांत सिंह राजपूत का लगता है हमशक्ल
donim.ayaan1513 नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने अपने अकाउंट पर दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की तरह दिखने के लिए एआई टेक्निक की मदद ली और एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है। अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव है तो आपने उनकी प्रोफाइल को देखा होगा, जिसमें इंफ्लुएंसर खुद को सुशांत का हमशक्ल बताता है और उसके गानों का वीडियो बनाता है और उसका चेहरा सुशांत सिहं राजपूत की तरह दिखता है।
सुशांत के फैंस ने जताई आपत्ति
एआई द्वारा बनाई गई वीडियो पर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने आपत्ति जताई है। एक फैन ने इस पर लिखा कि “लोगों के इमोशन के साथ मत खेलो, सुशांत के फैन्स अभी तक सुशांत को भूल नहीं पाए हैं इसलिए उसके जैसा चेहरा बनाकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हो, अपना टैलेंट दिखाओ भाई सुशांत के नाम से अपनी दुकान मत चलाओ।” एक यूजर ने लिखा कि सुशांत सिर्फ एक ही हैं और वही हमेशा रहेगा ना उसके जैसा कोई था, ना कोई है और ना कोई होगा।” “परेशान मत करो,” एक अन्य ने लिखा है कि सर जैसा कोई नहीं, सुशांत सिंह।”
कई फिल्मों में सुशांत सिंह राजपूत ने किया काम
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का जन्म बिहार में हुआ था और उन्होंने काई पो ची फिल्म से अपनी पहचान बनाई थी। साथ ही उन्होंने एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, सोनचिरैया, और छिछोरे आदि फिल्मों में काम किया है। बताते चलें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली थी। आज भी एक्टर हर किसी के दिल में जिंदा है।
संबंधित खबरें
'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
15 mins agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
54 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
2 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
21 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
22 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines