Bigg Boss OTT 2: ‘वक्त की पहरेदारी’ में कौन होगा बेहाल, किस पर गिरेगी नॉमिनेशन की गाज?

Bigg Boss OTT 2: इन दिनों ‘बिग बॉस ओटीटी’ का सीजन 2 (Bigg Boss OTT 2) दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। जैसे-जैसे शो का फिनाले नजदीक आ रहा है, रोमांच बढ़ता ही जा रहा है। शो के ट्विस्ट दर्शकों में शो के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ा रहे हैं।वहीं, हाल ही में शेयर […]

---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 2: इन दिनों ‘बिग बॉस ओटीटी’ का सीजन 2 (Bigg Boss OTT 2) दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। जैसे-जैसे शो का फिनाले नजदीक आ रहा है, रोमांच बढ़ता ही जा रहा है। शो के ट्विस्ट दर्शकों में शो के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ा रहे हैं।

वहीं, हाल ही में शेयर किए गए शो के प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि वो कौन होगा जो सबसे अच्छे से ‘वक्त की पहरेदारी’ करेगा। साथ ही खुद को नॉमिनेशन से बचा लेगा।

यह भी पढ़ें- Vijay Raghavendra Wife Spandana Ragavendra Dies: सैंडलवुड के पॉपुलर एक्टर की पत्नी का निधन

Bigg Boss OTT 2 का नया प्रोमो वीडियो

जियो सिनेमा ने हाल ही में ‘बिग बॉस ओटीटी’ का नया प्रोमो वीडियो जारी किया है। इस प्रोमो वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घर वालों को एक टास्क दिया जाएगा और कौन इसे अच्छे से पूरा करेगा। साथ ही खुद को नॉमिनेट होने से बचा लेगा। वहीं, शो के प्रोमो वीडियो पर अब फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि आज रात के एपिसोड़ में कौन शो से नॉमिनेट होगा और कौन ‘वक्त की पहरेदारी’ करके खुद को बचा लेगा।

जल्द होगा शो का फिनाले

वहीं, अब शो का फिनाले भी जल्द होने वाला है। साथ ही फैंस भी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को ट्रॉफी जीतते देखने के लिए एक्टिव हो गए हैं। हालांकि इस बार कौन ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की ट्राफी जीतेगा ये तो समय आने पर ही पता चलेगा, लेकिन फैंस वोटिंग के लिए पहले से ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। बता दें कि ‘बिग बॉस ओटीटी’ का सीजन 2 लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं, शो में एल्विश यादव को लोग बहुत पसंद भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी फैंस उनके नाम की खूब चर्चाएं कर रहे हैं।

जियो सिनेमा पर टेलीकास्ट होगा शो का फिनाले

वहीं, अब दर्शकों को शो कि फिनाले का इंतजार है। ‘बिग बॉस ओटीटी’ का सीजन 2 का फिनाले कुछ ही दिनों में जियो सिनेमा पर टेलीकास्ट किया जाएगा, जिसका फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार है।

First published on: Aug 07, 2023 02:58 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें