Suryakumar Yadav Khushi Mukherjee Controversy: टीवी एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी और क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में सूर्यकुमार यादव के एक फैन ने खुशी मुखर्जी पर 100 करोड़ का मानहानि का केस दर्ज कर दिया है. वहीं अब खुशी मुखर्जी ने भी इस पर पलटवार करते हुए क्रिकेटर पर 500 करोड़ का केस करने की बात कही है. सोशल मीडिया पर खुशी मुखर्जी का ये बयान काफी वायरल हो रहा है. इस तरह के बयान देकर एक्ट्रेस ने एक बार फिर विवाद को बढ़ावा दे दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
खुशी कपूर का बड़ा बयान
दरअसल खुशी मुखर्जी ने अपने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव उन्हें मैसेज करते हैं. इसके बाद खुशी मुखर्जी बुरी तरह कानूनी केस में फंस गईं. सूर्यकुमार यादव के एक फैन और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने एक्ट्रेस पर 100 करोड़ का मुकदमा दायर कर दिया. वहीं खुशी मुखर्जी ने इस पर पलटवार करते हुए बातचीत की है और बड़ा बयान दिया है.
यह भी पढ़ें: राजस्थानी महल से कम नहीं Lion का महल, देखें The 50 के सेट के अंदर का वीडियो
क्या बोलीं एक्ट्रेस?
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार खुशी मुखर्जी ने हाल ही में पैप्स से बातचीत करते हुए कहा, ‘अगर सूर्यकुमार यादव मानहानि का केस हार जाते हैं तो मैं उन पर 500 करोड़ रुपये का केस दर्ज करूंगी.’ इसके साथ ही खुशी मुखर्जी ने ये भी दावा किया कि सूर्यकुमार यादव के साथ उनकी दोस्ताना बातचीत हुई थी. साथ ही खुशी ने ये भी कहा कि इन बातों को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बतानी चाहिए. एक्ट्रेस ने ये तक कहा कि कई लोग हैं जो मुझसे दोस्त की तरह में चैट करते हैं, तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है.
यह भी पढ़ें: ब्रेकअप या सगाई? Tara Sutaria की लेटेस्ट फोटो देख फैंस हुए कंफ्यूज, एक तस्वीर ने फिर मचाई हचलच
क्या है पूरा मामला?
बता दें खुशी मुखर्जी ने पहले बयान देते हुए कहा था कि उन्हें कई क्रिकेटर्स मैसेज करते हैं और उनमें से सूर्यकुमार यादव भी एक हैं. जब ये मामला गरमा गया तो एक्ट्रेस ने यू-टर्न लेते हुए कहा कि मेरे मुंह से बात निकल गई कि बात होती थी, शायद मुझे ये नहीं बोलना चाहिए था. साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि उनका इरादा किसी को बदनाम करने का नहीं था. इसके बाद खुशी के ऊपर सूर्यकुमार यादव के फैन ने मानहानि का केस कर दिया.
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
52 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
2 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
7 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines