ब्रेकअप या सगाई? Tara Sutaria की लेटेस्ट फोटो देख फैंस हुए कंफ्यूज, एक तस्वीर ने फिर मचाई हचलच

Tara Sutaria: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने एक ऐसी फोटो शेयर कर दी है, जिससे वो फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. तारा की इस फोटो को देखने के बाद हर कोई कंफ्यूज हो गया है और लोगों के मन में कई तरह के सवाल आ रहे हैं.

Tara Sutaria

Tara Sutaria. IMAGE CREDIT- Social Media

Tara Sutaria: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्ट्रेस को लेकर कई तरह की बातें सुनने को मिल रही है. बीते कई दिनों से सुनने में आ रहा है कि तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया संग ब्रेकअप हो गया है, लेकिन अब ये पूरा मामला ही पलटा नजर आ रहा है और एक फोटो ने हर किसी को कंफ्यूज कर दिया है.

विज्ञापन

तारा ने शेयर की फोटो

दरअसल, तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट फोटो शेयर किया है. इस फोटो में तारा की रिंग फिंगर में एक बड़ी-सी हीरे की अंगूठी नजर आ रही है, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है. तारा ने इस पोस्ट को ऐसे समय में शेयर किया है, जब वीर पहाड़िया संग उनके रूमर्स जोरों पर हैं. ऐसे में अब इस फोटो को देखने के बाद हर कोई कंफ्यूज हो गया है.

विज्ञापन

लोगों के मन में कई तरह के सवाल

तारा का ये फोटो देखने के बाद लोगों के जहन में कई सवाल उठ रहे हैं. कोई सोच रहा है कि शायद दोनों ने सगाई कर ली, तो किसी का कहना है कि कपल ने फैंस की आंखों में धूल झोंकी है. किसी का कहना है कि दोनों अभी भी साथ हैं, तो कोई कह रहा है कि पूरी कहानी अभी सामने नहीं आई है. अब सच क्या है वो तो खुद तारा और वीर ही जानते हैं क्योंकि ब्रेकअप की खबरों पर दोनों में से ही किसी ने रिएक्ट नहीं किया है.

एपी ढिल्लन के कॉन्सर्ट से वायरल हुआ था वीडियो

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया, एपी ढिल्लन के कॉन्सर्ट में आए थे. इस दौरान तारा का एक वीडियो ऐसा वायरल हुआ कि इंटरनेट पर एक अलग ही चर्चा होने लगी. इस वीडियो में तारा और एपी ढिल्लन बेहद करीब थे, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया था. वीडियो को देखकर वीर के फैंस और बाकी यूजर्स भी नाराज नजर आए थे.

विज्ञापन

तारा और वीर का ब्रेकअप?

इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद ही तारा और वीर के ब्रेकअप के कयास लगाए गए. इतना ही नहीं हाल ही दोनों को अलग-अलग स्पॉट किया गया, तो इन बातों को और भी हवा मिल गई. अब हर किसी को दोनों की ओर से ऑफिशियल रिएक्शन का इंतजार है. देखने वाली बात होगी कि तारा और वीर क्या कहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ