Surveen Chawla Inside Story: आज फिर तुमपे प्यार आया है… ये गाना आज भी लाखों दिलों में बसता है। आलम ये है कि लोग इस गाने को सुनने के साथ-साथ देखना भी पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस गाने में इंटीमेट सीन्स की भरमार है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं इस रीमेक गाने में नजर आने वालीं एक्ट्रेस सुरवीन चावला की जिन्होंने फिल्म ‘हेट स्टोरी 2’ में अपनी बोल्ड अदाओं से कईयों को क्लीन बोल्ड कर दिया था। इस फिल्म में उन्हें जय भानुशाली के साथ स्क्रीन शेयर करते देखा गया था। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी।
हालांकि पर्दे पर अपने हुस्न का जादू चला चुकीं सुरवीन आजकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस मां बनने के बाद अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। हालांकि फैंस को उनके पर्दे पर लौटने का बेसब्री से इंतजार है।
टीवी से शुरू किया करियर
बता दें कि सुरवीन चावला ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। उन्होंने एकता कपूर के पॉपुलर टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी के’ से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें शो ‘काजल: सबकी आंखों में बसी’ में देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये पहला मौका था जब सुरवीन के अफेयर की खबरें आनी शुरू हो गईं।
ऐसी चर्चा थी कि एक्ट्रेस अपने को-एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री को डेट कर रही हैं। हालांकि तीन-चार महीने में दोनों का ब्रेकअप हो गया। ऐसा इसलिए भी क्योंकि अपूर्व पहले से शादीशुदा थे और उनकी पत्नी शिल्पा सकलानी को उनके अफेयर की भनक लग गई थी।
कन्नड़ फिल्म से किया डेब्यू
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुरवीन चावला का नाम गौरव चोपड़ा के साथ भी जुड़ चुका है। ऐसा कहा जाता है कि एक्ट्रेस के कहने पर ही गौरव ने अपने लंबे बालों को कटवा दिया था। हालांकि दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चला। इस दौरान सुरवीन को फिल्मों से ऑफर मिलने शुरू हो गए।
एक्ट्रेस ने कन्नड़ फिल्म ‘परमेशा पानवाला’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘हम तुम शबाना’ रिलीज हुई। ये फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी।
क्रिकेटर संग अफेयर रहा चर्चा में
बता दें कि सुरवीन चावला का नाम क्रिकेटर श्रीसंत के साथ भी जुड़ चुका है। साल 2008 में दोनों ने एक डांस रियलिटी शो में बतौर पार्टनर हिस्सा लिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसी खबरें आईं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि साल 2009 में जब श्रीसंत पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा तब सुरवीन ने क्रिकेटर से दूरी बना ली।
हालांकि श्रीसंत से दूर होने के बाद सुरवीन चावला की जिंदगी में अक्षय ठक्कर की एंट्री हुई। दोनों ने कई साल तक डेटिंग की और फिर साल 2015 में सीक्रेट वेडिंग कर ली। हैरानी की बात ये थी कि किसी को भी उनके वेडिंग की भनक तक नहीं लगी।
सीक्रेट वेडिंग से फैंस को चौंकाया
कई साल तक अपनी शादी को छिपाए रखने के बाद साल 2019 में कपल ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया। सुरवीन चावला ने बेबी गर्ल को जन्म दिया। इस गुड न्यूज को सुनकर जहां एक्ट्रेस के फैंस खुश हुए तो वहीं शॉक्ड भी रह गए। दरअसल, किसी को भी दोनों की शादी के बारे में पता नहीं था। टीवी से फिल्मों तक अपना जलवा बना चुकीं एक्ट्रेस फिलहाल परिवार के साथ वक्त गुजार रही हैं। फैंस भी अब उनके कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
13 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
13 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
15 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
16 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
18 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
19 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
20 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines