हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मशहूर फिल्ममेकर का लिवर हुआ फेल, Suresh Sangaiah के निधन से इंडस्ट्री में मातम

Suresh Sangaiah, Rita Anchan Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों का एक साथ निधन हो गया है। दोनों के एक साथ जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। फैंस और उनके चाहने वाले सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन
मशहूर फिल्ममेकर और पॉपुलर एक्ट्रेस का निधन

Suresh Sangaiah, Rita Anchan Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर फिल्ममेकर सुरेश संगैया और एक्ट्रेस रीता अंचन का निधन हो गया है। दो फिल्मी सितारों के एक साथ जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई दोनों की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है। फैंस सोशल मीडिया पर दोनों के लिए पोस्ट कर रहे हैं और दोनों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

सुरेश संगैया ने दुनिया को कहा अलविदा

साउथ की पॉपुलर फिल्म ‘ओरु किदायिन करुणई मनु’ के निर्देशन के लिए जाने जाने वाले तमिल फिल्ममेकर सुरेश संगैया का शुक्रवार रात 11 बजे चेन्नई में निधन हो गया। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिनेमैटोग्राफर सरन जिन्होंने साल 2017 में तमिल ड्रामा में सुरेश के साथ काम किया था उन्होंने उनके निधन की पुष्टि की है। सुरेश संगैया के यूं चले जाने से हर कोई दुखी है। उनके फैंस और चाहने वाले भी उनके निधन पर दुख जता रहे हैं।

रीता अंचन का निधन

इसके साथ ही अगर उनकी मौत की वजह की बात करें तो मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म निर्माता पीलिया से जूझ रहे थे और उनका लिवर फेल हो गया, जिसके कारण चेन्नई के राजीव गांधी अस्पताल में उनका निधन हो गया। सुरेश संगैया में उनकी वाइफ और और दो बच्चे हैं। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। इसके अलावा अगर अभिनेत्री रीता अंचन की बात करें तो फिल्म ‘पारसंगदा गेंडेथिम्मा’ में अपने अहम रोल के लिए जानी जाने वाली रीता अंचन का 13 नवंबर, 2024 को निधन हो गया।

विज्ञापन

कैसे गई एक्ट्रेस की जान?

रीता के निधन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है और हर कोई इस पर शोक जाहिर कर रहा है। फिल्ममेकर रघुराम डीपी ने अनुभवी अभिनेत्री की एक पुरानी तस्वीर साझा करके श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके साथ ही अगर एक्ट्रेस की मौत के कारण की बात करें तो रिपोर्टों से पता चला है कि 68 साल की एक्ट्रेस कई सालों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी और दवा ले रही थी। दो दिग्गजों के एक साथ निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें- ‘हम गलतियों से ही…’, Vikrant Massey को किस बात का पछतावा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola