Suresh Gopi vs Women Journalist: हाल में कई मलयालम फिल्मों में नजर आ चुके साउथ सुपरस्टार और बीजेपी नेता सुरेश गोपी (Suresh Gopi) एक महिला पत्रकार को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, एक महिला पत्रकार ने एक्टर पर बदसलूकी की आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। खबरों की मानें तो, शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान एक्टर ने एक महिला पत्रकार के कंधे पर दो बार हाथ रख दिया था। हालांकि, एक्टर अपने इस व्यवहार के लिए माफी मांग ली है, लेकिन पत्रकार संगठनों ने एक्टर के इस व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए विरोध किया था।
वहीं, महिला पत्रकार के साथ इस तरह का अपने व्यवहार को लेकर एक्टर ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी थी, जिसके तरह बीजेपी नेता ने कहा, ‘आज तक उन्होंने किसी के साथ भी इस तरह का अनुचित व्यवहार न तो सार्वजनिक या निजी स्थान पर किया है। अब जब महिला पत्रकार ने अपनी भावनाएं बताईं तो मैं इसे पूरी तरह से मानता हूं और अगर उन्हें मेरे व्यवहार के लिए बुरा लगा है और किसी भी तरह से प्रभावित हुई हैं तो मैं उनसे माफी मांगता हूं’।
यह भी पढ़ें: Sridevi की तरह रहस्य बनी फेमस एक्टर की मौत, हॉट टब में मिला शव
मीडिया संगठनों के साथ-साथ राजनीतिक दलों ने की भी निंदा
साउथ सुपरस्टार और बीजेपी नेता सुरेश गोपी के महिला पत्रकार के साथ इस तरह के व्यवहार को लेकर मीडिया संगठनों के साथ-साथ राजनीतिक दलों ने की भी निंदा की है। दरअसल, शुक्रवार को गोपी ने एक मीडियाकर्मियों को संबोधित किया। इसी दौरान उन्होंने अपना हाथ एक महिला पत्रकार के कंधे पर रख दिया था, जिसके बाद पत्रकार संगठनों ने एक्टर का कड़ा विरोध किया और माफी मांगने की मांग की। इसी बीच राजनीतिक दल भी एक्टर की निंदा कर रहे हैं।
महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत
बता दें कि महिला पत्रकार ने एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया, ‘एक्टर की रिएक्शन एक्सप्लेनेशन से कहीं ज्यादा थी’। साथ ही उन्होंने एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया, ‘वे इस घटना के बाद मानसिक रूप से परेशान हैं। एक्टर के पहले कोशिश का विरोध करने के बाद भी दूसरी बार उनके कंधों को छुआ गया’। उन्होंने बताया, ‘वे इस लड़ाई को कानूनी रूप से लड़ना चाहती हैं’। (Suresh Gopi vs Women Journalist)
संबंधित खबरें
'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
59 mins ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
2 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
3 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
4 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
5 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
6 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
6 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
6 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines