अभिनेत्री सुरभि ज्योति और सुमित सूरी ने पिछले साल पारंपरिक तरीके से शादी की थी। पिंकविला को दिए गए एक इंटरव्यू में सुरभि ने बताया कि वो और सुमित एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि दोनों एक ही घर में रहते हुए भी अपने-अपने अलग कमरे भी रखते हैं क्योंकि उन्हें अपना ‘खुद का स्पेस’ भी चाहिए होता है।
सुरभि ने बताया कि मेरा और सुमित का अपना-अपना कमरा है
सुरभि ने कहा कि चूंकि दोनों ज्यादातर समय घर से काम करते हैं और बाहर जाने के बजाय घर में रहना पसंद करते हैं, तो उन्होंने आपसी सहमति से अलग कमरे रखने का फैसला किया। उन्होंने कहा,”वो भी घर से काम करते हैं और मेरी भी जब शूटिंग नहीं होती तो घर से ही काम करती हूं। हमें बाहर जाना पसंद नहीं है, हम घर पर ही खुश रहते हैं। इसलिए हमने सोचा कि क्यों न अपने-अपने कमरे रखें। वो भी ज्यादातर अकेले रहते आए हैं और मैं भी। तो ये फैसला दोनों की समझदारी से हुआ। ऐसा कम होता है, लेकिन होता है।”
इसके बाद उन्होंने कहा कि अलग कमरों की वजह से दोनों को अपनी-अपनी जगह मिलती है, जो उनके लिए सही काम कर रही है। “मेरी खुद की अलमारी है, खुद का बाथरूम है और मेरी जगह है। कभी वो अपने कमरे में होते हैं, कभी मैं अपने में, लेकिन हम फिर भी साथ ही हैं। ऐसा इसलिए किया क्योंकि हमारी सोच एक जैसी थी। मैं ये नहीं कह रही कि किसी को पर्सनल स्पेस देने का यही तरीका है, लेकिन हमारे लिए यही तरीका ठीक बैठा।” उन्होंने कहा कि ये तरीका उन्हें खुश रखता है, लेकिन जरूरी नहीं कि ये हर किसी के लिए सही हो।
सुरभि ज्योति और सुमित सूरी का प्रोफेशनल सफर
सुरभि और सुमित कुछ सालों तक रिलेशनशिप में रहे और फिर अक्टूबर 2024 में उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में शादी की। सुरभि को टीवी शोज जैसे क़ुबूल है, इश्कबाज और नागिन 3 के लिए जाना जाता है। वहीं सुमित ने द टेस्ट केस जैसे शो में काम किया है और खतरों के खिलाड़ी 4 में भी भाग लिया था।
ये भी पढ़ें- Aamir Khan Productions ने डीपी बदलकर लगाया भारतीय झंडा, लोगों ने कहा ‘Damage Control’
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
6 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
9 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
10 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
11 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
11 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
12 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
13 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
13 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines