सीक्रेट मिशन पर निकले बापूजी-जयश्री हंसा-प्रफुल्ल, क्या 'Pathaan' और 'Tiger' को छोड़ देंगे पीछे?
Edited By Vandana Saini

Khichdi 2 Teaser
Edited By Vandana Saini

Khichdi 2 Teaser
Khichdi 2 Teaser: साल 2010 में रिलीज होने के बाद पारेख परिवार एक बार फिल्म दर्शकों को हंसाने और गुदगुदाने के लिए हाजिर है। जी हां.. हंसा, प्रफुल, हिमांशु, बापूजी और जयश्री भाभी एक बार फिर बड़े पर्दे पर हंसी के गुब्बारे फोड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन इस बार कुछ नया होने जा रहा हैं। ‘टाइगर’ (Tiger) और ‘पठान’ (Pathaan) के बाद पारेख परिवार एक बड़े सीक्रेट मिशन पर जाने वाला है, जिसको पूरा करने पर उनको 5 करोड़ रुपये मिलेंगे, लेकिन क्या हंसा, प्रफुल, हिमांशु, बापूजी और जयश्री भाभी इस मिशन को पूरा कर पाएंगे।
दअरसल, हाल में फिल्म का टीजर (Khichdi 2 Teaser) रिलीज हुआ है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है। टीजर में एक बार फिर पूरा पारेख परिवार एक साथ नजर आ रहा है। टीजर में पारेख परिवार के चारों सदस्य एक मिशन के लिए प्यानिंग करते और उस मिशन पर जाते नजर आ रहे हैं।

Khichdi 2 (Credit – YouTube)
यह भी पढ़ें: Rohit Shetty से भिड़े Neil Bhatt! Khatron Ke Khiladi 13 के बाकी कंटेस्टेंट्स को भी सुनाई खरी-खोटी
टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। रिलीज के बाद ही ‘खिचड़ी 2’ (Khichdi 2 Teaser) के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। टीजर में एक बार फिर सभी कलाकारों को देखकर सभी को 13 साल पुरानी कहानी की याद आ रही हैं। वहीं अगर अगर फिल्म के रिलीज डेट की बात करें तो, ये फिल्म इसी साल दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। हालांकि, टीजर के बाद अब फैंस को इसके ट्रेलर रिलीज होने का इंतजार है।
बता दें कि ‘खिचड़ी’ की शुरुआत साल 2002 में छोटे पर्दे पर हुई थी। इस टीवी शो को उस समय में खूब पसंद किया जाता था। शो को दर्शकों का खूब प्यार मिला। शो में राजीव मेहता, अनंग देसाई और वंदना पारेख मुख्य किरदारो में नजर आए थे, जिनको खूब पसंद किया गया था। इसी टीवी शो से प्ररित होकर 8 साल बाद ‘खिचड़ी’ पर फिल्म बनाई गई थी, जिसको दर्शकों का खूब प्यार मिला। अब इस फिल्म का पार्ट 2 रिलीड होने वाला हैं, जिसके लिए फैंस एक्साइटेड हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: