Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Khatron Ke Khiladi 13: इन दिनों टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। शो को काफी पसंद किया जा रहा है। इसी बीच शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें शो के होस्ट और एक कंटेस्टेंट के पति के बीच बहस होती नजर आ रही हैं। यहां हम ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ (Khatron Ke Khiladi 13) के होस्ट रोहिट शेट्टी (Rohit Shetty) के साथ शो में कंटेंस्टेंट के तौर पर नजर आ रहीं टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) के पति और टीवी एक्टर नील भट्ट (Neil Bhatt) बहस करते नजर आ रहे हैं।
बात यहीं खत्म नहीं हो जाती। नील शो के बाकी कंटेस्टेंट्स को भी खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ अपने फिनाले की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट ऐश्वर्या को सरप्राइज दिया, जो था उनके पति और एक्टर नील भट्ट का वीडियो कॉल, जो एक्ट्रेस के लिए आया था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 फेम Archana Gautam को कांग्रेस से निकाला, ‘खतरों के खिलाड़ी’ में दिखाया था गजब का एक्शन
वीडियो कॉल पर नील को देखते ही ऐश्वर्या काफी एक्साइटेड हो जाती हैं और अपने पति के हाल चाल पूछती हैं, जिसके बाद नील उनसे बात करते हैं और कहते हैं कि ‘वो खुश हैं कि ऐश्वर्या फिनाले तक पहुंच गई हैं’। इसके बाद वो शो के होस्ट रोहित से बात करते हुए कहते हैं कि ‘उनको उनसे एक छोटी सी शिकायत है’। नील की ये बात सुनने के बाद वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ ऐश्वर्या भी हैरान रह जाते हैं।
नील कहते हैं कि ‘वहां मौदूज सभी कंटेस्टेंट्स ऐश्वर्या को प्रवोक करते हैं और आप उसका सपोर्ट नहीं करते’। नील कहते हैं कि ‘आप लोग ऐश्वर्या की मेहनत की कभी सराहना नहीं करते हैं’। नील की ये बात सुनने के बाद खुद ऐश्वर्या भी हैरान रह जाती हैं।
सके बाद नील की ऐसी बात सुनने के बाद रोहित भी थोड़ा गुस्सा में नजर आते हैं और कहते हैं कि ‘मैं काफी समय से कई सीजन होस्ट किए हैं, लेकिन मैंने आज तक किसी भी कंटेस्टेंट को डिमोटिवेट नहीं किया’। इतना ही नहीं इसके बाद रोहित लाइव शो को बीच में छोड़ कर अलग जाकर खड़े हो जाते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।