Low Budget High Collection Movie: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी फिल्में हैं जिनके रीमेक बनते हैं, लेकिन जरूरी नहीं की हर कोई हिट ही रहे। आज हम जिस मूवी की बात करने जा रहे हैं उसके सात सालों में सात रीमेक बने हैं और हर एक ब्लॉकबस्टर हिट रहा है। ये एक एक्शन और क्राइम-थ्रिलर फिल्म है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। आप सोच रहे होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं, दरअसल हम सुपरहिट पिक्चर ‘दृश्यम’ की बात कर रहे हैं जिसने अपने बजट से कई गुणा कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया।
सबसे पहले 2013 में हुई रिलीज
एक्शन, सस्पेंस और क्राइम-थ्रिलर से भरपूर ये फिल्म सबसे पहले साल 2013 में आई थी। ये मूवी मलयालम भाषा में बनी थी, जिसमें मोहनलाल, मीना अनसिबा हसन आशा शरत, एस्थर अनिल और कलाभवन शाजॉन थे। फिल्म का बजट सिर्फ 5 करोड़ रुपये था, जैसे ही ये बड़े पर्दे पर रिलीज हुई तो गदर ही मचा दिया और ताबड़तोड़ कमाई करते हुए मूवी ने वर्ल्डवाइड 75 करोड़ की कमाई कर ली। ऐसे में मेकर्स को सीधे-सीधे 70 करोड़ का प्रॉफिट हुआ।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss और MTV Roadies में ये 5 बातें कॉमन, जो Jiocinema पर मचा रहे धूम
2014 में आया दूसरा रीमेक
इस फिल्म की सफलता ने मेकर्स को तो मालामाल किया ही साथ में रीमेक बनाने का आइडिया भी दे गई। मूवी का साल 2014 में दूसरा रीमेक आया कन्नड़ और तेलुगु भाषा था। फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार रविचंज्रन, नव्या नायर, आशा शरत ने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया तो तेलुगु एक्टर वेंकटेश मीना और नादिया लीड रोल में नजर आए। 6 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 45 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया।
2015 में आए दो रीमेक
साल 2015 में एक साथ दो फिल्मों के रीमेक आए एक तमिल में जिसका नाम इस बार चेंज करके ‘पापनासम’ रखा गया। मूवी में कमल हासन, गौतमी और आशा शरत लीड रोल में थे। उसी साल हिंदी में भी मूवी का रीमेक बना वो भी सेम दृश्यम नाम से। इस मूवी में अजय देवगन लीड रोल में नजर आए जो 48 करोड़ के बजट में तैयार हुई और उसने दुनियाभर से करीब 110.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विदेशों में भी छाया दृश्यम का जादू
हिंदी सिनेमा के अलावा तमिल, तेलूगु और कन्नड़ में धमाल मचाने वाली इस मूवी ने श्रीलंका और चाइना में भी अपने पैर पसारे और साल 2017 में श्रीलंका में ‘धर्मयुद्ध’ नाम से बनी और बॉक्स ऑफिस हिला दिया। इसके बाद Sheep without a Shepherd के नाम से साल 2019 में चाइना में भी रिलीज हुई और 1689 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
यह भी पढ़ें: ‘Black Warrant’ की 5 खूबियां जो वेब सीरीज देखने को करेंगी मजबूर, खुलेंगे तिहाड़ जेल के राज
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
12 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
15 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
16 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
17 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
19 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines