हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'मामा वापस आ जाओ, मैं ट्रॉफी जीत गई…', 'सुपर डांसर 5' जीतकर जुबीन गर्ग की समाधि पर पहुंचीं आद्याश्री उपाध्‍याय

असम के फेमस सिंगर जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर, 2025 को सिंगापुर में हुआ. उनकी मौत से इंडस्ट्री में मातम पसर गया. ऐसे में अब रिएलिटी शो ‘सुपर डांसर 5’ की विनर आद्याश्री उपाध्याय उनकी समाधि पर पहुंचीं.

विज्ञापन
आद्याश्री उपाध्‍याय (Photo- Instagram)

असम के फेमस सिंगर जुबीन गर्ग के निधन के बाद से म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम पसर गया. उनकी मौत की गुत्थी आज भी नहीं सुलझ पाई है. इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया. उनका निधन 19 सितंबर, 2025 को सिंगापुर में हुआ था. ऐसे में आद्याश्री उपाध्‍याय इस जीत के बाद जुबीन गर्ग की समाधि पर पहुंचीं. दरअसल, अब टीवी डांस रिएलिटी शो ‘सुपर डांसर 5’ की ट्रॉफी को आद्याश्री और सुकृति पॉल ने अपने नाम किया. दोनों को 10-10 लाख रुपये कैश भी मिले. इसी बीच इस ट्रॉफी को आद्याश्री ने अपने नाम किया. वह गुवाहाटी के उस सोनापुर गईं, जहां पर जुबीन को श्रद्धांजलि दी गई थी.

दरअसल, हाल ही में आद्याश्री उपाध्‍याय ने ‘सुपर डांसर 5’ की ट्रॉफी जीतने के बाद नवभारत टाइम्स से बात की. 8 साल की आद्या, जुबीन को मामा कहती हैं. ऐसे में अब इस बातचीत में उन्होंने कहा कि जुबीन असम की शान हैं. आद्या ने उस समय को याद करते हुए कहा कि जब मुंबई आने से पहले जुबीन ने उन्हें पहले ही बता दिया था कि वह जीतकर ही लौटेंगी. उनका मानना है कि जुबीन ने जितनी भी चीजें बोली थीं वो सब पूरी हुई है.

यह भी पढ़ें:  ‘सबसे पहले तो…’, बच्चे की बदसलूकी के विवाद के बीच अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी, जानिए क्या है वजह

विज्ञापन

जुबीन गर्ग ने पहले ही कही थी जीत की बात

आद्या ने बताया कि जुबीन ने उन्हें कहा था कि जब वह जीतकर लौटेंगी तो उन्हें वो ट्रॉफी जरूर दिखाएं. उन्हें तभी पता चल गया था कि वह जीतकर ही आएंगी. आद्या ने उन्हें वादा भी किया था कि वो पक्का जीतकर आएंगी. उन्होंने उनके निधन को लेकर कहा कि जब इसके बारे में आद्या को इसके बारे में पता चला था कि जुबीन मामा उनके बीच नहीं रहे तो उन्हें बहुत दुख हुआ था. इसकी वजह से उन्हें बहुत दुख हुआ था और वह रोई भी थीं. वो उनके अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाई थीं. लेकिन जब वो विनर बनी थीं तो उन्होंने अपने मम्मी-पापा को बोल दिया था कि वो सबसे पहले सोनापुर, गुवाहाटी जाएंगी जहां जुबीन को श्रद्धांजलि दी गई थी.

यह भी पढ़ें: De De Pyaar De 2 में सितारों का रीयूनियन, नई कास्ट से लेकर रिलीज डेट तक जानें सब कुछ

विज्ञापन

जुबीन मामा के बिना असम सूना है- आद्याश्री

आद्याश्री ने आगे बताया कि वह ट्रॉफी लेकर सीधे उनकी समाधि पर पहुंची थीं और उन्हें प्रणाम किया था. उन्हें ट्रॉफी को दिखाई और बोला था कि वह जीत गईं और ट्रॉफी भी दिखाकर उन्हें लौटकर आने के लिए कहा. उन्होंने ये भी कहा कि असम उनके बिना सूना है.

बहरहाल, अब अगर आद्याश्री के बारे में बात की जाए तो वह 2 साल की उम्र में डांस सीख रही हैं. इससे पहले एक और मशहूर डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5’ की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं. उनकी इंस्टाग्राम पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है. उनके 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘टाइम आ ही गया…’, कैटरीना कैफ की डिलीवरी पर क्या बोले विक्की कौशल? पापा बनने की दिखी एक्साइटमेंट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola