KBC17: 'सबसे पहले तो…', बच्चे की बदसलूकी के विवाद के बीच अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी, जानिए क्या है वजह

Amitabh Bachchan X Post: अमिताभ बच्चन टीवी रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 17 को लेकर चर्चा में हैं. इन दिनों 5वीं क्लास के इशित के व्यवहार पर बवाल मचा हुआ है. इसी बीच अब बिग बी ने उनसे माफी मांगी है.

KBC 17, KBC, Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan X Post

Amitabh Bachchan Post: अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी. (Photo-X)

Amitabh Bachchan X Post: अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ को होस्ट कर रहे हैं. शो में हाल ही में 5वीं क्लास का बच्चा इशित भट्ट पहुंचा था, जो बिग बी के साथ अपने बिहेवियर की वजह से काफी लाइमलाइट में रहा. वह शो से जीरो प्राइज मनी के साथ बाहर हुआ. इसके व्यवहार की वजह से लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी काफी आलोचना भी की. इस विवाद के बीच अब बिग बी ने माफी मांगी है. चलिए बताते हैं आखिर मामला क्या है.

दरअसल, मामला ‘केबीसी’ की हॉट सीट पर बैठे इस बच्चे से जुड़ा नहीं है. इसकी वजह है कि एक्टर अपने जन्मदिन के मौके पर प्रशंसकों को कोई प्रतिक्रिया नहीं दे पाए थे. इसके लिए अब अमिताभ ने एक्स पर पोस्ट शेयर की और इसमें लिखा, ‘सबसे पहले तो उन लोगों से माफी मांगना चाहता हूं जिन्होंने 11 अक्टूबर को मुझे मेरे जन्मदिन पर विश किया और इसके बदले में मैं उन्हें कोई जवाब नहीं दे पाया. मेरा मोबाइल अचानक से खराब हो गया था, जिसकी वजह से जवाब नहीं दे पा रहा हूं. सभी के प्रति मैं आभार जताना चाहता हूं. ढेर सारा प्यार.’

गौरतलब है कि सदी के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता 11 अक्टूबर को 83 साल के हो गए. ‘केबीसी’ के सेट पर ही उनका जन्मदिन मनाया गया. ऐसे में दुनियाभर के प्रशंसकों ने उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर, फोन से, पर्सनल मैसेज से शुभकामनाएं दी लेकिन वह उनका जवाब नहीं दे पाए थे. लोगों को लगा कि बिग बी परेशान या नाराज हैं. कई लोगों ने इसे ‘केबीसी 17’ के विवाद से भी जोड़ा. लेकिन अब अमिताभ की पोस्ट के सामने आने के बाद चीजें साफ हो गईं कि मामला कुछ और ही था.

यह भी पढ़ें: ‘कपड़े पहनकर बात कर…’, Bigg Boss 19 में मालती ने नेहल पर किया भद्दा कमेंट, घरवालों ने लगाई वाट

क्या था इशित भट्ट का मामला?

वहीं, अगर इशित भट्ट के विवाद के बारे में बात की जाए तो मामला कुछ ऐसा था कि इशित से जब भी बिग बी सवाल पूछते तब-तब वह ऑप्शन देने से पहले ही जवाब दे देता था और उसे बार-बार लॉक करने के लिए अजीब तरीके से अमिताभ बच्चन को बोलता था. उसका ये व्यवहार लोगों को काफी अजीब लगा. उसके इसी ओवरकॉन्फिडेंट ने उसे जीरो प्राइज मनी के साथ ही घर लौटने पर मजबूर कर दिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ