Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari X Review: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. सोशल मीडिया पर ऑडियंस के पहले रिव्यू भी सामने आ गए हैं. मूवी में पहली बार वरुण और जाह्नवी की जोड़ी देखने को मिल रही है. इसके साथ-साथ फिल्म में सान्या मल्होत्रा और रोहित सर्राफ भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर ऑडियंस को काफी मजेदार भी लगा था. चलिए अब जानते हैं फिल्म को देखकर सोशल मीडिया पर ऑडियंस कैसे रिएक्शन दे रही है?
क्या बोलीं ऑडियंस?
वरुण धवन और जाह्नवी की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को सोशल मीडिया पर मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी एक अच्छी और एंटरटेनिंग फिल्म है जो सिनेमाघरों में मनोरंजन के लिए बनाई गई है. वरुण धवन अपने रंग में लौट आए हैं. जाह्नवी कपूरी, सान्या मल्होत्रा और रोहित सर्राफ ने भी अच्छा काम किया है. कहानी के मुख्य किरदार एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं जो मजेदार लगते हैं.’
यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor ने दिखाया संस्कारी अवतार, तस्वीरें देख फैंस को भी होगा प्यार
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी एक जबरदस्त एंटरटेनिंग फिल्म है. वरुण धवन की कॉमिक टाइमिंग बेहतरीन लगी है. जाह्नवी कपूर भी काफी प्यारी लग रही हैं. इस फिल्म को 5 में से 4 स्टार मिलते हैं.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘बेहद मजेदार! इसे 5 में से 4 स्टार देना बनता है. वरुण धवन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान की मिमिक्री वाला सीन जबरदस्त है. जाह्नवी और सान्या भी काफी खूबसूरत लगी हैं. ये फिल्म त्योहार के सीजन में सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर देखने लायक है.’
चौथे यूजर ने लिखा, ‘सनी संस्कारी तुलसी कुमारी देखकर ऐसा लगा कि पुरानी कहानी को नई बनाकर पेश किया गया है. हम एक ही रोमांटिक कहानी, गाने और घटिया डायलॉग्स से थक चुके हैं. हर हफ्ते जाह्नवी कपूर की फिल्म आ रही है, अब बस कर दो. इसे 5 में से 2 स्टार मिलते हैं.’
पांचवें यूजर ने लिखा, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी नहीं इस फिल्म का नाम सनी संस्कारी की बोर कुमारी होना चाहिए. ढीली स्क्रिप्ट और घटिया कॉमेडी के साथ इस बेढंगी रोमांटिक कॉमेडी को बचाने की कोशिश की गई है. जान्हवी कपूर कहीं खो जाती हैं और कॉमेडी फीकी पड़ जाती है. क्लाइमेक्स भी कुछ खास नहीं है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बेहद मनोरंजक फिल्म है, इसे 5 में से 3.5 स्टार मिलते हैं.’
मूवी की कास्ट
वरुण और जाह्नवी की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ऋषभ शेट्टी की एक्शन फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के साथ रिलीज हुई है. फिल्म की कास्ट की बात करें तो वरुण और जाह्नवी के साथ-साथ इसमें सान्या मल्होत्रा, रोहित सर्राफ, मनीष पॉल और अभिनव शर्मा मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
3 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
4 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
6 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines