हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कश्मीर से सामने आया Sunny Leone का वीडियो, फैमिली संग मस्ती कर रही एक्ट्रेस

Sunny Leone Viral Video: एक्ट्रेस सनी लियोनी का कश्मीर से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वहां एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ पहुंची हैं।

विज्ञापन
Image Credit: Instagram

Sunny Leone Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। पूरी दुनिया में सनी लियोनी के चाहने वाले हैं। हर कोई उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहता है। एक्ट्रेस की मासूमियत से लेकर उनका हॉट अवतार तक फैंस के दिलों को घायल कर देता है। ऐसे में सभी उनकी पल-पल की अपडेट पाने के लिए सोशल मीडिया पर नजरें गड़ाएं बैठे रहते हैं। वहीं, एक्ट्रेस भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करती। वो अपने मस्ती भरे वीडियो वक्त-वक्त पर इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच अब उनका लेटेस्ट वीडियो सामने आ गया है।

यह भी पढ़ें: Honeymoon पर जाते ही वायरल हुआ Arbaaz और Sshura का वीडियो, यूं हुआ प्यार का इजहार

कश्मीर पहुंची सनी लियोनी

कुछ ही देर पहले एक्ट्रेस ने कश्मीर की हसीन वादियों से अपना एक खूबसूरत वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वो अपनी पूरी फैमिली के साथ खूब मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। खूबसूरत बर्फ की चादर से ढके पहाड़, ग्रीनरी और मिलिट्री के साथ सेल्फी लेने तक उन्होंने अपनी इस कश्मीर ट्रिप के कई यादगार मोमेंट्स इस वीडियो में कैद किए हैं। एक ट्राली राइड की तस्वीर भी इस वीडियो में देखने को मिल रही है। इसके अलावा उन्होंने जो राइड की है उसकी झलक भी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है।

विज्ञापन

फैमिली संग किया एन्जॉय

लेकिन इस वीडियो की खासियत है फैमिली के साथ बिताए वो पल जो इस वीडियो के जरिए वो कभी भी जी सकती हैं। हस्बैंड डेनियल वेबर (Daniel Weber) के साथ उनका रोमांटिक अंदाज देखने को मिलो रहा है। डेनियल ने बर्फ में सनी को अपनी बाहों में उठाया हुआ है। ये दोनों कैमरा के सामने लगातार पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा कपल अपने तीनों बच्चों के साथ भी मस्ती कर रहे हैं। बर्फ से खेलते हुए ये पूरी फैमिली काफी क्यूट लग रही है।

जन्नत में होगा नए साल का स्वागत

अब एक्ट्रेस अपना न्यू ईयर कश्मीर में सेलिब्रेट कर रही हैं ये बात फैंस को काफी पसंद आ रही है। क्योंकि ज्यादातर सेलिब्रिटी नया साल मनाने विदेश गए हैं ऐसे में सनी को इंडिया एक्स्प्लोर करता देख फैंस काफी इम्प्रेस हो गए हैं। जन्नत में एक्ट्रेस नए साल का स्वागत करेंगी तो सोचिए उनका आने वाला साल कितना शानदार होगा। अब इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सभी हार्ट एमोजी कमेंट कर इस वीडियो को सपोर्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola