Sunny Leone Offers Reward To Find 9 Year Old Girl: पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) ने अब सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। सभी लोग इस वक्त टेंशन में हैं क्योंकि उनका जो पोस्ट सामने आया है उसमें एक बच्ची के लापता होने की खबर आई है। इस लड़की के गुमशुदा होने के बाद एक्ट्रेस काफी परेशान हैं। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए लोगों से मदद की गुहार लगाई है। तो चलिए जानते हैं ये लड़की कौन है।
यह भी पढ़ें: शादी टूटी, हेल्थ बिगड़ी और फिर काम पर पड़ा असर; जिंदगी के सबसे निचले स्तर पर पहुंची Samantha
सनी के पोस्ट ने मचाई सनसनी
बता दें, जो बच्ची लापता हुई है उसका नाम अनुष्का किरण मोरे (Anushka Kiran More) है। इस बच्ची की उम्र कुल 9 साल है और इसे सही सलामत घर तक पहुंचाने वाले को एक्ट्रेस खास इनाम देने वाली हैं। अब सनी लियोनी ने इस बच्ची के बदले एक मोटी धनराशि देने का वादा किया है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि ये बच्ची अनुष्का है कौन और इसका सनी से क्या रिश्ता है। इस बात का जवाब भी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दे दिया है। अब सनी ने इस बच्ची की एक तस्वीर शेयर की है। जिस पर इसका नाम, माता-पिता की जानकारी, घर का पता और फोन नंबर जैसी सभी जरूरी जानकारी मौजूद हैं।
क्या है गुमशुदा बच्ची से एक्ट्रेस का रिश्ता?
सनी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं पर्सनली इस लड़की को उसके परिवार के पास सुरक्षित वापस लाने के लिए 50,000 रुपये और दूंगी।’ एक्ट्रेस ने इसके बाद मुंबई पुलिस और महिला मंगल को टैग किया है और कहा है, ‘यह मेरे हाउस हेल्पर की बेटी अनुष्का है, वो 8 नवंबर शाम 7 बजे से जोगेश्वरी पश्चिम बेहराम बाग से लापता है, वो 9 साल की है, उसके माता-पिता उसकी तलाश में पागल हो गए हैं, कृपया सरिता उसकी मां से संपर्क करें: +91 88506 05632 किरण पिता: +91 82376 31360 या बस मुझे कॉन्टेक्ट करें और मैसेज भेजें।’
एक्ट्रेस के पोस्ट से घर लौटेगी अनुष्का
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘जो कोई भी उसे वापस लाएगा या उसकी जानकारी देगा, उसे 11,000 रुपये का नकद भुगतान किया जाएगा। कृपया अपनी आंखें खुली रखें और इस छोटी बच्ची की तलाश करें।’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब एक्ट्रेस के फैंस इस पोस्ट पर जमकर रिएक्ट करते हुए नज़र आ रहे हैं। सामने से मिल रहे रिस्पांस को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे नन्ही अनुष्का जल्द ही अपने घर अपने माता-पिता के पास लौट आएगी। वहीं, फैंस अब एक्ट्रेस की इस दरियादिली और इंसानियत के कायल हो गए हैं।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
4 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
4 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
7 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
8 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
13 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
14 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
15 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
17 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines