शादी टूटी, हेल्थ बिगड़ी और फिर काम पर पड़ा असर; जिंदगी के सबसे निचले स्तर पर पहुंची Samantha

Samantha Ruth Prabhu On Low Time: सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी जिंदगी में आई एक के बाद एक मुश्किलों पर खुलासा किया है। एक्ट्रेस का अब अपने तलाक, बीमारी और फ्लॉप फिल्में देने पर दर्द छलका है।

Samantha Ruth Prabhu On Low Time

Image Credit: Instagram

Samantha Ruth Prabhu On Low Time: सामंथा रुथ प्रभु बीते कुछ समय में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजरी हैं। एक्ट्रेस को एक के बाद एक मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। हालांकि, उन्होंने कभी भी इस पर ज्यादा बात नहीं की और दुनिया को अपनी मजबूत इमेज ही दिखाई है। लेकिन अब पहली बार एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने अपनी टूटी शादी और बिगड़ी हालत पर बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि वो अपनी जिंदगी के सबसे निचले स्तर पर चली गई हैं। तो चलिए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामंथा का खुलासा 

एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में देखे फेलियर पर बात करते हुए कहा, ‘जब मेरी शादी टूटी मैं अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई और मेरा स्वास्थ्य और काम प्रभावित होने लगा, तो यह एक तिहरी मार की तरह था; बूम बूम बूम। आप जानते हैं, पिछले दो सालों में मैंने जो कुछ सहा, उससे भी कम में लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है। उस दौरान, मैंने उन एक्टर्स के बारे में पढ़ा जो स्वास्थ्य समस्याओं से गुज़रे और वापसी की, या ट्रोलिंग या एंग्जायटी का सामना किया। और उनकी कहानियां पढ़ने से मुझे मदद मिली। इससे मुझे यह जानने की ताकत मिली कि अगर उन्होंने ऐसा किया, तो मैं भी ऐसा कर सकती हूं।’

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने खुलकर कही ये बात

एक्ट्रेस ने अपने बयान में आगे कहा, ‘यह पहचानना जरूरी है कि इस देश में एक पसंदीदा स्टार होना एक खास गिफ्ट है, तो इसके लिए जिम्मेदार बनें, ईमानदार और रियल बनें और अपनी कहानी बताएं। और यह हमेशा इस बारे में नहीं है कि किसी के पास कितनी सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर हैं, कितने अवार्ड्स जीते हैं, कितनी परफेक्ट बॉडी है या सबसे खूबसूरत आउटफिटस। यह दर्द है, मुश्किलें हैं, निराशाएं हैं।’

https://www.instagram.com/p/BvV6jfaB43y/

विज्ञापन

नागा चैतन्य संग हुआ तलाक

बता दें, सामंथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) संग साल 2017 में शादी रचाई थी। लेकिन जब इनकी शादी टूटी तो कपल का दिल भी टूट गया। इसके बाद एक्ट्रेस को ‘मायोसाइटिस’ नाम ही बीमारी ने जकड़ लिया। जिसकी वजह से उनका काम भी प्रभावित होने लगा। एक्ट्रेस की फ्लॉप की बात करें तो उनकी आखिरी रिलीज ‘शाकुंतलम’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ