Sunny Leone Hot Pics: सनी लियोन बनीं 'बीच बेबी', ब्लू बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का पारा

sunny

मुंबई: बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोन (Sunny Leone) अपने फनी अंदाज और मस्तमौला मिजाज को लेकर अक्सर फैंस का दिल जीतती नजर आती हैं। एक्ट्रेस जहां जाती हैं वहां मस्ती करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं।

शूटिंग सेट से लेकर अपने वैकेशन्स (Sunny Leone vacation pics) तक सनी अपने फैंस को हर एक अपडेट देती देखी जाती हैं। इस बीच एक बार फिर वो वैकेशन पर निकल पड़ी हैं, जहां से उन्होंने फैंस को कुछ और विजुअल ट्रीट दिए हैं।

दरअसल, एक्ट्रेस इन दिनों छुट्टियां मनाने मालदीव (Sunny Leone at Maldives) पहुंची हैं, जहां से उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें साझा की। इनमें वो ब्लू बिकिनी पहने बीच पर पोज देती नजर आ रही हैं।

समंदर किनारे ब्लू बिकिनी में किलर पोज दे रहीं सनी ने आंखों पर काला चश्मा भी लगा रखा है। इन पिक्स को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि ये मालदीव में उनका पहला दिन है। उन्होंने लिखा, ‘Day 1 Maldives’

बिकिनी (Sunny Leone in Bikini) में पहन कूल अंदाज में नजर आ रहीं सनी की ये पिक्स बयां कर रही हैं कि वो एक परफेक्ट बीच बेबी हैं। खुले बालों के साथ अपनी कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट कर रहीं सनी लियोन अलग-अलग पोज़ में काफी स्टनिंग दिख रही हैं।

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। कुछ घंटों में पोस्ट पर 4.5 लाख से ज्यादा लाइक्स और 3 हजार से ज्यादा कमेंट्स आए हैं।

बात करें, सनी के अपकमिंग प्रॉजेक्ट्स की तो, अब वो जल्द ही फिल्म ‘Shero’ में दिखाई देंगी। ये एक Psychological thriller फिल्म है। सनी की इस फिल्म को 4 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसी के साथ एक्ट्रेस विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित वेब सीरीज ‘अनामिका’ के साथ डिजिटल दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके साथ ही हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘कोका कोला’, ‘रंगीला’ और ‘वीरमादेवी’ भी उनके खाते में है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ