Sunny Leone की तबीयत बिगड़ी, शो अंतिम पलों में रद्द , पुलिस ने गिनाई खामियां

Sunny Leone Show Cancel: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित इल्यूजन पब में होने वाला शो अंतिम पलों में रद्द कर दिया है। वहीं मेकर्स ने इसके पीछे की वजह एक्ट्रेस की खराब तबीयत बताई है।

Sunny Leone

Sunny Leone Show Cancel: बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) के फैंस के लिए बुरी खबर है कि उनका शो रद्द कर दिया गया। सनी लियोनी 30 नवंबर को हैदराबाद के जुबली हिल्स के इल्यूजन पब में डीजे नाइट में पार्टिसिपेट करने वाली थीं। लेकिन मेकर्स की कुछ कमियों का हवाला देते हुए पुलिस ने शो के लिए अनुमति नहीं दी, और इसे अंतिम पलों में रद्द कर दिया गया। वहीं बाद में एक्ट्रेस की तबीयत का हवाला देकर शो को रद्द करने की बात ऑडियंस को बताई गई। आइए जान लेते हैं पूरा मामला क्या है…

विज्ञापन

कब होना था शो

सबसे पहले ये जान लेते हैं कि ये शो 30 नवंबर 2024 यानी शनिवार रात 11 बजे से 12:30 के बीच आयोजित किया जाना था। रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने बुकमायशो पर लगभग 500 टिकट बेच दी थीं। रिपोर्ट के अनुसार, आयोजकों ने अनुमति न मिलने के बावजूद कार्यक्रम का आयोजन किया। लेकिन अंतिम पलों में कुछ खामियों के चलते शो को पुलिस ने रद्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने क्यों शो को नहीं दी थी अनुमति

हालांकि अभी तक साफ-साफ रिपोर्ट तो सामने नहीं आई हैं, लेकिन कहा ये जा रहा है कि कुछ खास वजह से शो को पुलिस की ओर से अनुमति नहीं मिली। ऐसे में जुबली हिल्स पुलिस ने हस्तक्षेप कर पब के बाहर इकट्ठा होकर निर्माताओं को कार्यक्रम रद्द करने पर मजबूर कर दिया। रात 8 बजे से रात 1 बजे तक इवेंट वाली जगह पर करीब 100 पुलिस अधिकारी तैनात किए गए थे। ताकी टिकट खरीदने वाली ऑडियंस के द्वारा होने वाले उपद्रव पर रोक लगाई जा सके।

Sunny Leone

विज्ञापन

सनी की तबीयत खराब है?

हालांकि मेकर्स ने पुलिस के हस्तक्षेप की बात सामने नहीं आने दी और शो को रद्द करने के पीछे सनी की खराब तबीयत का हवाला दिया। उन्होंने स्क्रीन पर एक मैसेज दिया जिसमें लिखा था कि हेल्थ खराब होने की वजह से सनी आज शो को नहीं कर पाएंगी। साथ ही ऑडियंस को असुविधा होने पर खेद भी प्रकट किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ