सिर्फ 95 रुपये में देख सकेंगे 'पुष्पा 2', जान लें दिल्ली के कौन-कौन से थिएटर्स पर मिलेंगे सस्ते टिकट

Pushpa 2 Cheapest Ticket In Delhi: रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का 3 साल के बाद इंतजार खत्म होने वाला है। ये फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज आ रही है, चलिए अब ये भी जान लेते हैं कि 100 रुपये से भी कम में आप कहां फिल्म देख सकते हैं…

Pushpa 2 Cheapest Ticket

Pushpa 2 Cheapest Ticket In Delhi: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म का काउंटडाउन शुरू हो गया है। जी हां, 5 दिसंबर को मूवी सिनेमाघरों में धांसू एंट्री मारने वाली है। जितना ज्यादा फिल्म का क्रेज लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है, उतने ही इसके प्राइस भी आसमान छू रहे हैं। इस फिल्म का दिल्ली में सबसे महंगा टिकट 1800 रुपये का है। लेकिन क्या आप ये भी जानते हैं कि 100 रुपये से भी कम में इस फिल्म को आप देख सकते हैं। लगा न झटका! अब खबर ही कुछ ऐसी है। लेकिन इसके लिए आपको कुछ खास थिएटर का रुख करना होगा। चलिए फिर जान लेते हैं उन थिएटर्स के बारे में जो रहने वाले है हाउस फुल।

सबसे महंगी टिकट बिकी

‘पुष्पा 2’ का रंग लोगों के सिर पर चढ़ गया है। इस फिल्म का 3 साल से इंतजार है जो अब खत्म होने वाला है। फिल्म की डिमांड का आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि उसकी टिकट के रेट आसमान छू रहे हैं। फिल्म के प्राइस आसमान छू रहे हैं, क्योंकि इस फिल्म का दिल्ली में सबसे महंगा टिकट 1800 रुपये में बिका। ऐसे में कई सारे लोग इतनी ज्यादा महंगी टिकट को अफोर्ड नहीं कर सकते। लेकिन फिक्र नोट…

100 रुपये से भी कम में देख सकते हैं फिल्म

अरे उन लोगों को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है जो इतने महंगे टिकट देख सोच में पड़ गए हैं कि वो कैसे देखेंगे। जी हां, दिल्ली-एनसीआर के कुछ थिएटर्स मल्टीप्लेक्स भी हैं जहां पर फिल्म को देखने के लिए आपको 100 रुपये से भी कम में पैसे खर्च देखने पड़ेंगे। जान लेते हैं कि  5 दिसंबर को रिलीज हो रही इस धांसू एक्शन और दमदार फिल्म को आप किन थिएटर में पॉकेट फ्रेंडली रेट में देख सकते हैं।

दिल्ली में कहां उपलब्ध हैं कम रेट की टिकट

आपकी बेसब्री को देखते हुए बताते हैं कि दिल्ली के किन थिएटर्स में सबसे कम रेट में आप फिल्म देख सकते हैं। दिल्ली के आइकॉनिक सिंगल स्क्रीन डिलाईट सिनेमा, दरियागंज में ‘पुष्पा 2’ का सबसे कम दाम का टिकट उपलब्ध है, जिसका रेट सिर्फ 95 रुपये है। बात सेंटर स्टॉल की करें तो वो 110 रुपये है। अपर स्टॉल का टिकट 160 रुपये और बालकनी का टिकट 230 रुपये में है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ऑनलाइन टिकट बुक करने पर कन्वेनेंस फीस और जीएसटी शामिल नहीं है। लेकिन फिर फिर भी इन सभी चीजों को शामिल करने के बाद भी पुष्पा द रुल का टिकट सिर्फ 117 रुपये से लेकर 266 रुपये में मिलेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ