मुंबई: इन दिनों दर्शकों से लेकर एक्टर्स तक हर किसी पर साउथ की फिल्मों का क्रेज सर चढ़कर बोल रहा है। उर्वशी रौतेला, आलिया भट्टा, ऐश्वर्या राय के बाद एक्ट्रेस सनी लियोन ने भी साउथ की फिल्मों का रुख किया है। सनी (Sunny Leone Video) पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग टॉलीवुड फिल्म ‘शेरो’ को लेकर सुर्खियों में हैं।
एक्ट्रेस कई बार फिल्म सेट से मजेदार बीटीएस वीडियोज साझा करती देखी गई हैं। अब एक बार फिर उन्होंने शेरो के सेट एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो अपना फ्रस्ट्रेशन निकालती देखी जा सकती हैं।
और पढ़िए – ‘हर-हर शंभू’ गाने पर फरमानी से उलेमा नाराज, गायिका ने दिया करारा जवाब
सनी लियोन (Sunny Leone ‘Shero’ BTS Video) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ देर पहले एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक जंगल जैसे इलाके में हैं और उनके आस-पास हरियाली देखने को मिल रही है। सनी के अलावा वीडियो के बैकग्राउंड में क्रू मेंबर्स भी नजर आ रहे हैं।
वहीं सनी की बात करें तो वो हाथ में कटार लिए काफी गुस्से में एक टूटे हुए पेड़ की टहनी पर वार कर रही हैं। नीले रंग की जीन्स के साथ नीले रंग की कोट पहने सनी लियोन सेमी फॉर्मल लुक में काफी जंच रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘जब आप फ्रस्ट्रेटेड हों..मैनें भी बीचो बीच वार किया…मैं ठीक हूं।’
बात करें सनी के फिल्म शेरो की तो, इस फिल्म का अनाउंसमेंट करते हुए, सनी लियोन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें एक्ट्रेस ने घोषणा की थी कि उन्होंने “शेरो” की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। सनी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर शेयर किया था, जिसमें वो कार में बैठी नजर आ रही हैं। पोस्टर पर लिखा है “सारा माइक। अपनी यात्रा शुरू करो …”
एक्ट्रेस ने इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, “आखिरकार मैंने अपनी दक्षिण भारतीय फिल्म शेरो की शूटिंग फिर से शुरू की। कुछ अद्भुत लोगों के साथ काम करना और रचनात्मक लेखक और निर्देशक @sreejithvijayanofficial DOP @manojkumarkhatoi निर्माता @ansari_nextel और @ravikiran_vb के साथ @ikigai_motion_Pictures के साथ पहली बार टीम बनाना।”
और पढ़िए – माही श्रीवास्तव का गाना ‘करs सोमारी दूल्हा मिली सरकारी’ जीत रहा फैंस का दिल
बता दें, ‘शेरो’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। ये फिल्म श्रीजीत विजयन द्वारा निर्देशित है और तमिल, हिंदी, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होगी।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 hr agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 hr agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
12 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
16 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
19 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
19 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
19 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines