हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 'जाट' के लिए कौन बना चुनौती? किससे होगी सनी देओल की टक्कर?

एक तरफ ‘जाट’ तो दूसरी ओर कौन? नहीं समझे… तो आपको बता देते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर ‘जाट’ से भिड़ने के लिए सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ मौजूद होगी। जी हां, दोनों फिल्मों की रिलीज में सिर्फ 11 दिन का अंतर है।

विज्ञापन
Sunny Deol, salman khan

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। जी हां, फिल्म 10 अप्रैल को थिएटर्स में एंट्री करने वाली है। ऐसे में जाहिर है कि फैंस में इस फिल्म के लिए जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। अब ट्रेलर भी रिलीज हो गया है, तो लोग इसको लेकर और भी एक्साइटेड हो गए हैं। इस बीच ‘जाट’ के लिए कोई पहले से ही चुनौती बनकर टिकट खिड़की पर खड़ा है। अब आप सोच रहे होंगे कि कौन है, जो ‘जाट’ से भिड़ने के लिए तैयार है? तो आइए जानते हैं…

‘जाट’ से भिड़ने को कौन तैयार?

दरअसल, इस बार बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा ‘गदर’ मचने वाला है। भले ही सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है, लेकिन इस फिल्म से भिड़ने के लिए बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ मौजूद होगी। जी हां, सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। ऐसे में जाहिर है कि ‘जाट’ को ‘सिकंदर’ का सामना करना ही होगा।

दोनों की रिलीज में सिर्फ 11 दिन का अंतर

एक तरफ सलमान खान और एक तरफ सनी देओल, दोनों हिंदी सिनेमा के बड़े स्टार्स में से एक हैं और दोनों की फिल्मों को लेकर जबरदस्त बज बन रहा है। अब ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि इन फिल्मों का टकराव किस पर क्या असर डालेगा? मेकर्स को दोनों ही फिल्मों से बड़ी उम्मीदें हैं, लेकिन दोनों की रिलीज में सिर्फ 11 दिन का अंतर है, ऐसे में ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना चुका होगा, तो ‘जाट’ के लिए ‘सिकंदर’ का होना एक चुनौती से कम नहीं होगा।

विज्ञापन

कौन-किस पर भारी?

अब इन दोनों फिल्मों के रिलीज होने के बाद ही ये पता लगेगा कि कौन किस पर भारी है। दोनों ही स्टार्स का अपना फैनबेस है और दोनों फिल्मों को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज भी है। अब इनके रिलीज होने के बाद ही ये पता लगेगा कि बॉक्स ऑफिस पर किसका जलवा बरकरार रहता है। फैंस को अब इन फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार है।

यह भी पढ़ें- सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ के ट्रेलर को देख क्या है एक्स यूजर्स की राय? पढ़ें रिव्यू

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola