सनी देओल की फिल्म 'जाट' के ट्रेलर को देख क्या है एक्स यूजर्स की राय? पढ़ें रिव्यू

सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म का ट्रेलर देख एक्स यूजर्स ने भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन शेयर किया है। आइए जानते हैं कि यूजर्स ने इसे कैसा बताया है?

jaat

jaat

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म का ट्रेलर लोगों के लिए किसी बड़ी ट्रीट के जैसा ही है। फिल्म के ट्रेलर में कई डायलॉग्स ऐसे हैं, जो लोगों को पसंद आ रहे हैं। इस बीच अब एक्स यूजर्स का इस पर क्या कहना है? वो भी जान लेते हैं। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म ‘जाट’ के ट्रेलर पर एक्स के लोगों का क्या कहना है?

क्या है एक्स यूजर्स का कहना?

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘जाट’ के ट्रेलर पर एक्स यूजर्स के रिएक्शन की बात करें तो एक यूजर ने इस फिल्म के ट्रेलर पर लिखा है कि जाट की तबाई: 10 अप्रैल को एक्शन सुपरस्टार सनी देओल आ रहे हैं, ताबड़तोड़ एक्शन के साथ क्योंकि उनके ढाई किलो के हाथ की ताकत पूरा नॉर्थ देख चुका है अब साउथ देखेगा। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि जाट पूरी एक्शन फिल्म है, सनी देओल ने धमाल मचा दिया। तीसरे यूजर ने लिखा कि ऐसा लगता है कि ये बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

पॉजिटिव या नेगेटिव रिव्यू?

एक और अन्य यूजर ने लिखा कि इसको कहते हैं ट्रेलर। एक और ने कहा कि जाट का ट्रेलर सच में कमाल का है। एक अन्य ने कहा कि हिंदी सिनेमा का बब्बर शेर आ गया। इस तरह के कमेंट्स एक्स यूजर्स ने इस ट्रेलर को देखने के बाद किए हैं। कुल मिलाकर एक्स यूजर्स ने फिल्म के ट्रेलर को पॉजिटिव रिव्यू दिया है और ये लोगों को पसंद आ रहा है। अब लोगों को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कब रिलीज हो रही है फिल्म?

सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ की बात करें तो फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसांद्रा और सैयामी खेर जैसे कमाल के स्टार्स नजर आने वाले हैं। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किस तरह से परफॉर्म करती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ