Sunny Deol Suryaa Ant Se Aarambh Tak: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ रिलीज से पहले ही विवादों में घर गई है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर फिल्म की शिकायत की है और फिल्म का रिव्यू करने के लिए कहा है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पत्र लिखकर फिल्म पर आरोप लगाए हैं कि इसमें चिकित्सा पेशे और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ हिंसा दिखाई गई है. अब सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि अभी तक फिल्म की टीम ने इस मुद्दे पर कोई बात नहीं की है.
पत्र में उठाए गए सवाल
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जिस लेटर को सूचना एंव प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा है ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पत्र में IMA ने लिखा गया, ‘हम फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ में दिखाए गए चिकित्सा पेशे पर चिंता व्यक्त करना चाह रहे हैं. फिल्म के प्रचार के लिए रिलीज किए गए टीजर को देखकर पता चलता है कि इसमें स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में भ्रष्टाचार को दिखाया गया है. साथ ही चिकित्सा पेशेवरों के खिलाफ हिंसा को भी दर्शाया गया है. इससे जनता के भरोसे और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा पर भी गंभीर असर पड़ सकता है.’
यह भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, क्या है इसके पीछे का कारण?
रिव्यू करने की उठी मांग
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने फिल्म में दिखाए गए सीन्स पर चिंता जताते हुए कुछ पॉइंट्स भी लेटर में लिखे हैं, जिनसे मेडिकल एसोसिएशन को ठेस पहुंचा है. साथ ही पत्र में ये भी कहा गया है कि इस फिल्म का रिव्यू तत्काल भाव से करना चाहिए ताकि फिल्म में बदलाव किए जाएं और लोगों को गुमराह नहीं किया जाना चाहिए. अब सोशल मीडिया पर मेडिकल एसोसिएशन का ये पत्र काफी वायरल हो रहा है और फैंस भी इस लेटर को शेयर कर रहे हैं. वहीं अभी तक फिल्म की टीम से कोई बयान जारी नहीं किया गया है.
यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस, बेड पर लगी थी गोली
कब रिलीज हो रही फिल्म?
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या’ का ऑफिशियल टीजर रिलीज हो चुका है. इस टीजर में सनी देओल एक्शन अंदाज में नजर आ रहे हैं. वहीं रिलीज ट्रेलर के रिलीज से पहले ही फिल्म पर विवाद गहरा गया है. इस फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ रवि किशन, प्रज्ञा जयसवाल, तनुश्री चक्रवर्ती, मनीष वाधवा, टीनू आनंद और जीशु सेनगुप्ता लीड रोल में हैं. वहीं ये फिल्म सिनेमाघरों में 20 नवंबर को रिलीज होने जा रही है.
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
45 mins agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
4 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
5 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
6 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
7 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
8 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
9 hrs agoमनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
10 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines