Sunny Deol as Hanuman in Ramayana: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रिलीज से पहले ही फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा था. वहीं फिल्म के सीन्स भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. फिल्म में ‘राम’ का किरदार जहां रणबीर कपूर निभा रहे हैं तो वहीं ‘सीता’ का किरदार साई पल्लवी ने निभाया है. अब सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्ट क्रेडिट सीन छाया हुआ है. ये तो सभी को पता है कि फिल्म में ‘हनुमान’ का किरदार सनी देओल निभा रहे हैं. वहीं अब पोस्ट क्रेडिट सीन में सनी देओल ‘हनुमान’ बनकर छाते हुए नजर आए. फैंस को सनी देओल का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है और इससे फैंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है.
‘रामायण’ के पोस्ट क्रेडिट सीन ने जीता दिल
सोशल मीडिया पर ‘रामायण’ के पोस्ट क्रेडिट सीन का एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है. इस फोटो में ‘हनुमान’ की बैक साइड देखने को मिल रही है. वहीं फिल्म के इस पोस्ट क्रेडिट सीन को देखते ही हर किसी की एक्साइटमेंट तेज हो गई. हालांकि फिल्म में सिर्फ ‘हनुमान’ की एक ही झलक देखने को मिलती है. फिल्म के पार्ट 2 ‘हनुमान’ के सीन्स को दिखाया जाएगा. फिल्म में ‘हनुमान’ का किरदार सनी देओल ने बखूबी निभाया है. फैंस का उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है.
दूसरे पार्ट में होगी ‘हनुमान’ की एंट्री
दरअसल फिल्म के पहले पार्ट में ‘सीता’ के अपहरण तक की कहानी को दिखाया गया है. इसके बाद की कहानी पार्ट 2 में देखने को मिलेगी. वहीं रामायण के अनुसार ‘हनुमान’ की एंट्री सीता हरण के बाद देखने को मिलती है. वहीं अब फिल्म में अब ‘हनुमान’ की झलक देखते ही फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही मिल रहा है. इस फिल्म में ‘राम’ बनकर रणबीर कपूर छा गए हैं और उनकी एक्टिंग की हर कोई तारीफ ही कर रहा है.
यह भी पढ़ें: Ramayana Advance Booking: ‘रामायण’ ने 100 करोड़ किए पार, एडवांस बुकिंग में मेकर्स की कराई चांदी-चांदी!
फिल्म में कौन-कौन?
फिल्म में ‘राम’ का किरदार जहां रणबीर कपूर निभा रहे हैं तो वहीं ‘सीता’ के रूप में साई पल्लवी नजर आ रही हैं. इसके साथ ही ‘लक्ष्मण’ का किरदार रवि दुबे ने निभाया है. वहीं यश फिल्म में ‘रावण’ बने हैं. सोशल मीडिया पर इन सितारों के चर्चे फिल्म की रिलीज से पहले ही हो रहे थे. वहीं अब फिल्म रिलीज होते ही इन सितारों ने ऑडियंस का और दिल जीत लिया है. इसके साथ ही फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, शीबा चड्ढा और विवेक ओबेरॉय जैसे सितारे शामिल हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
17 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
18 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
19 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
21 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
21 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
22 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
23 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 day ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines