हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Dharmendra की फोटो शेयर कर Sunny Deol ने लिखा 'आई मिस यू', टेंशन में फैंस

Sunny Deol Shares Dharmendra Pictures: सनी देओल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पापा धर्मेंद्र की कुछ फोटो शेयर की हैं। साथ में एक कैप्शन भी दिया है जिसमें कुछ ऐसा लिख दिया है जिसे पढ़ते ही फैंस के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई हैं…

विज्ञापन

Sunny Deol Shares Dharmendra Pictures: बॉलीवुड के ‘हीमैन’ यानी धर्मेंद्र (Dharmendra) हिंदी सिनेमा का वो नाम है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक की जुबान पर चढ़ा हुआ है। एक्टर ने बेशक फिल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन बीते साल ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से उन्होंने वापसी की है। अब सनी देओल (Sunny Deol) के एक पोस्ट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, जिसमें उन्होंने लिखा- “पापा मिसिंग यू”। इस कैप्शन को पढ़ धर्मेंद्र के फैंस बहुत टेंशन में आ गए हैं और कमेंट बॉक्स में कमेंट कर एक्टर का हाल पूछ रहे हैं, उन्हें लग रहा है कि कहीं हिमैन बीमार तो नहीं हैं।

सनी देओल ने शेयर की पापा की फोटो

धर्मेंद्र की फैन फॉलोइंग के बारे में तो आप जानते ही हैं। वो फिल्मों से दूर हो गए हैं, लेकिन उनके फैंस उनकी हेल्थ के बारे में चिंतित रहते हैं और पता करते रहते हैं कि एक्टर कैसे हैं? इसी दौरान उनके बड़े बेटे सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पापा की कुछ फोटो शेयर की हैं। साथ में उन्होंने एक शॉकिंग कैप्शन भी दिया है, जिसमें लिखा है, “पापा मिसिंग यू”। इस कैप्शन को देखते ही फैंस के दिमाग में अलग-अलग ख्याल आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘सिंघम अगेन’ के दौरान अजय देवगन के साथ हुआ हादसा, चली गई थी ‘बाजीराव’ की आंख की रोशनी

सनी के पोस्ट पर बॉबी और ईशा ने भी किया रिएक्ट

न सिर्फ सनी देओल ने बल्कि उनके पोस्ट में बॉबी देओल और ईशा देओल ने भी उनकी फोटो पर कमेंट किया है। बॉबी ने इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए हार्ट वाले इमोजी दिए और ईशा ने भी पापा के लिए दिल वाले इमोजी दिए हैं। इस पोस्ट से अब लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी हैं।

फैंस कर रहे कमेंट

अब लोगों की चिंता बढ़ गई है और वो कमेंट कर धर्मेंद्र का हाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सर मिस यू मत लिखा करो हमें डर लगता है। कहीं धर्मेंद्र को कुछ हो न जाए। दूसरे ने लिखा- धर्मेंद्र अंकल आप हमेशा खुश रहें। तीसरे ने लिखा- मेरे पापा के फेवरेट एक्टर और सनी पाजी। एक ने लिखा- क्या हुआ प्लीज खुलकर बताएं। इसी तरह के और भी कई सारे ऐसे कमेंट आए हैं जिन्हें देख पता लग रहा है कि लोग कितने टेंशन में हैं।

यह भी पढ़ें:  चाहत पांडे के इशारों पर चलेंगे घरवाले, बिग बॉस ने दी बड़ी पावर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें