'सिंघम अगेन' के दौरान अजय देवगन के साथ हुआ हादसा, चली गई थी 'बाजीराव' की आंख की रोशनी

Ajay Devgn Accident During Singham Again: बीते दिन सलमान खान के शो बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार में सिंघम अगेन के बाजीराव सिंघम और रोहित शेट्टी आए। इस दौरान अजय देवगन ने बताया कि कैसे उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी।

Bigg Boss 18
विज्ञापन

Ajay Devgn Accident During Singham Again: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) को दो हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है और लोगों को ये काफी पसंद भी आ रहा है। सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो का जबरदस्त हाइप बना हुआ है। बीते दिन ‘वीकेंड का वार’ (Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar) में ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) के प्रमोशन के लिए अजय देवगन (Ajay Devgn) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) आए थे। इस दौरान अजय ने फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ हुए हादसे के बारे में बताया। वहीं सेट पर दोनों ने काफी मस्ती भी की और रोहित का तो अंदाज ही सबसे अलग था।

1 नवंबर को सिंघम अगेन थिएटर पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं। मेकर्स को फिल्म से उम्मीदें भी काफी हैं। चलिए जान लेते हैं कि अजय के साथ ऐसा क्या हुआ था जो उनकी आंखों की रौशनी भी चली गई थी।

Advertisment

बिग बॉस 18 वीकेंड का वार में आए बाजीराव

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन का हाइप बना हुआ है। एक्शन से भरी इस फिल्म का ये पार्ट 3 है जिसका सभी को लंबे समय से इंतजार था। बीते दिन सलमान खान के शो बिग बॉस 18 वीकेंड का वार में बाजीराव सिंघम और डायरेक्टर रोहित शेट्टी आए जिन्होंने सेट पर शमा ही बांध दिया। इस दौरान सभी ने फिल्म से जुड़ी कई बातें की और कुछ शॉकिंग खुलासे भी किए।

विज्ञापन

चली गई थी अजय देवगन की आंख की रोशनी

अजय देवगन ने सिंघम अगेन में ‘बाजीराव सिंघम’ का रोल अदा किया है जो एक धांसू रोल है। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था तभी तो पब्लिक डिमांड पर पार्ट 3 में भी उन्हें ही अप्रोच किया गया था। बीते दिन बिग बॉस के सेट पर सलमान खान ने अजय से पूछा कि इसी फिल्म के दौरान आपकी आंख में चोट लगी थी। इस पर अजय बोलते हैं कि हां, इसी में लगी थी, हालत ऐसी हो गई थी कि कुछ महीनों के लिए एक आंख का विजन ही चला गया था। फिर एक छोटी सी सर्जरी करवानी पड़ी। उन्होंने बताया कि अभी भी आंख में थोड़ी दिक्कत है।

विज्ञापन

कैसे लगी थी चोट

अजय देवगन की आंख में कैसे लगी थी चोट ये भी सलमान खान ने बता दिया था। दरअसल एक एक्शन सीन के दौरान मिस फायर होने की वजह से ये हादसा हुआ। एक सीन था जिसमें एक आदमी को लठ लेकर अजय पर वार करना था, लेकिन उसका टाइम खत्म हो गया और लठ सीधा आंख पर लगा। इस हादसे में उनकी आंख बुरी तरह से जख्मी हो गई थी। सलमान ने ये भी बताया कि जब हम एक्शन सीन करते हैं तो ऐसे हादसे हमारे साथ होते रहते हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ