Sunny Deol say on Maa Tujhe Salaam 2 and Border 2: सनी देओल इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘गदर 2’ का को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। ‘गदर 2’ की सफलता के बीच ‘मां तुझे सलाम’ और ‘बॉर्डर’ का सीक्वल बनने की खबरें चल रही है। अब, इसपर खुद सनी देओल ने अपनी बात रखी है।
मां तुझे सलाम 2 का पोस्टर
दरअसल, हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने एक्स (X) पर ‘मां तुझे सलाम 2’ के पोस्टर पोस्ट किया। पोस्टर में फिल्म का शीर्षक, एक तिरंगा और डायलोग लिखी दिखाई दे रही है। अतुल मोहन द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है, ‘दूध माँगोगे तो खीर देंगे, कश्मीर मांगोगे तो लाहौर भी छीन लेंगे’। जबकि, पहले भाग में बोला गया था, ‘दूध मांगोगे तो खीर देंगे, कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे।’
हालांकि, पोस्टर के साथ स्टार कास्ट का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन संभावना है कि पहले भाग की तरह ‘मां तुझे सलाम 2’ में भी सनी देओल मुख्य भूमिका में होंगे। लेकिन, उनके ताजा बयान ने फैन्स को हैरान कर दिया है।
मां तुझे सलाम 2 और बॉर्डर 2 पर क्या बोले सनी देओल?
अभिनेता ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म पर प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “कुछ खबरें चल रही हैं कि मैंने कुछ फिल्में साइन की हैं, मैं आपको सूचित करना चाहूंगा कि वर्तमान में मैं केवल ‘गदर 2’ पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं और आप सभी का प्यार पा रहा हूं।” मैंने कोई फिल्म साइन नहीं की है और जल्द ही सही समय पर कुछ विशेष घोषणा करूंगा।” उन्होंने आगे कहा, “तब तक तारा सिंह और गदर 2 पर अपना प्यार बरसाते रहिए।”
अब, एक्टर के इस तरह के बयान से साफ हो जाता है कि फिलहाल तो ये कंफर्म नहीं किया जा सकता कि मां तुझे सलाम और बॉर्डर 2 में में वह दिखाई देंगे या नहीं।
यह भी पढ़ेंः Disha Patani के विदेशी बॉयफ्रेंड ने मोहब्बत में उठाया ऐसा कदम, जो Tiger Shroff भी नहीं कर सके
Gadar 2 Box Office Collection
वर्तमान में, सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रहा है। अभी तक इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर ली है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
14 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
16 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
17 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
18 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines