---विज्ञापन---

Disha Patani के विदेशी बॉयफ्रेंड ने मोहब्बत में उठाया ऐसा कदम, जो Tiger Shroff भी नहीं कर सके

Disha Patani New Boyfriend: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार दिशा पाटनी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ महीने पहले बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी अलग हो गए थे। इसके बाद खबर आई कि टाइगर, दिशा धानुका संग रिलेशनशिप में हैं और दोनों एक दूसरे को डेट कर […]

Disha Patani New Boyfriend: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार दिशा पाटनी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ महीने पहले बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी अलग हो गए थे। इसके बाद खबर आई कि टाइगर, दिशा धानुका संग रिलेशनशिप में हैं और दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन, अब नई खबरों से संकेत मिलता है कि दिशा भी अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं और उन्हें नया प्यार मिल गया है।

एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड संग शेयर किया वीडियो

दरअसल, दिशा पाटनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिससे संकेत मिलता है कि वह अपने लंबे समय के दोस्त और सर्बियाई मॉडल, अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक को डेट करना शुरू कर दिया है।

---विज्ञापन---

अलेक्जेंडर ने किया ऐसा, जो टाइगर नहीं कर पाए

एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनको अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक (Aleksandar Alex Ilic) और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में अलेक्जेंडर अपनी बांह पर एक टैटू दिखाते हैं, जिसमें दिशा का चेहरा दिखाई देता है।

---विज्ञापन---

अब, इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही दिशा पाटनी और अलेक्जेंडर की रिश्तों का चर्चा शुरु हो गई। लोगों का मानना है कि दिशा पाटनी और अलेक्जेंडर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांक, अभी तक दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः जानें किस रेयर बीमारी का सामना कर रहे हैं Ranbir Kapoor, आलिया भट्ट को हमेशा बनी रहती है चिंता

कौन हैं अलेक्जेंडर?

बता दें कि, अलेक्जेंडर सर्बिया के एक मॉडल और अभिनेता हैं। वह अब, मुंबई में रहते हैं और दिशा पाटनी के जिम पार्टनर हैं। अलेक्जेंडर वेब सीरीज ‘गिरगिट’ में नजर आ चुके हैं।

---विज्ञापन---

दिशा पटानी का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो, दिशा पाटनी एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘योद्धा’ में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म में अभिनेत्री राशि खन्ना भी लीक रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म 15 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में कंगुवा और सूर्या 42 जैसी फिल्में भी है।

First published on: Aug 20, 2023 05:36 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola