Sunny Deol Roaming On Road: सनी देओल हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता हैं। वह अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस साल अभिनेता ने गदर 2 जैसी जबर्दस्त ब्लॉबस्टर फिल्म दी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है। इस फिल्म के सुपरहिट हो जाने के बाद सभी ने कहा कि सनी देओल के दिन वापस आ गए। गदर के बाद सनी देओल एकबार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह लड़खड़ाते (Sunny Deol Roaming On Road) हुए नजर आ रहे हैं।
लड़खड़ाते दिखे सनी देओल
हाल ही में ‘गदर 2’ की सफलता का जश्न मना चुके सनी देओल को इस तरह वीडियो में देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं। केआरके ने इस वीडियो को शेयर किया है उन्होंने लिखा है कि ये काफी खतरनाक है। यहां सनी जुहू में सड़क पर झूमते दिखे हैं। इस वीडियो में कैजुअल कपड़ों में सनी देओल बीच सड़क पर दिख रहे हैं। हालांकि, जब ऑटो रुकता है तो उनके चेहरे पर अलग सी स्माइल भी दिख रही है। इसके बाद ड़्राइवर उन्हें मदद करता है और ऑटो में बैठाता है।
यह भी पढ़ें : ‘सलमान खान भगवान नहीं हैं और वह मेरी नफरत के काबिल…’, भाईजान पर भड़के सिंगर Abhijeet bhattacharya
नहीं संभल रही गदर 2 की सफलता
इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी नाराज हो रहे हैं। फैंस का कहना है कि गदर 2 की सफलता नहीं संभाल पा रहे हैं। एक शख्स ने कहा, इस आदमी को क्या दिक्कत है? दस साल में एक सफल फिल्म के बाद अब वह खुद को खो रहा है। एक ने कहा- लगता है पाजी ने पूरी बोतल पे बोतल घटक ली है। एक और ने कहा- बॉलीवुड में सब ड्रगिस्ट हैं। कुछ ने कहा है- क्या वो सफलता संभाल नहीं पा रहे हैं?
शूटिंग का है सीन!
बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने यह भी कहा कि सनी का वीडियो जानबूझकर शेयर किया गया है ताकि लोग उनसे नफरत करें। हालांकि कुछ ने कहा है कि ये उनकी फिल्म ‘सफर’ की शूटिंग के सीन हैं, जिसका निर्देशन शशांक उदरापुरकर कर रहे हैं। सनी देओल अपने एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि वह ड्रिंक नहीं करते हैं।
नोट- News 24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
2 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
4 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
6 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
9 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
10 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
12 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
12 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines